फॉण्ट कनवर्टर NEW

मानगो में छत काटकर बड़ी चोरी, मामा स्टोर से 85 हजार नकद गायब

Jamshedpur News: मानगो थाना क्षेत्र के पारडीह चौक स्थित एक गल्ला दुकान में बुधवार देर रात चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है। चोरों ने दुकान की एसबेस्टस छत काटकर अंदर प्रवेश किया और करीब 85 हजार रुपये नकद समेत हजारों रुपये के सामान पर

अपनी भाषा में पढ़ें

Jamshedpur News:  मानगो थाना क्षेत्र के पारडीह चौक स्थित एक गल्ला दुकान में बुधवार देर रात चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है। चोरों ने दुकान की एसबेस्टस छत काटकर अंदर प्रवेश किया और करीब 85 हजार रुपये नकद समेत हजारों रुपये के सामान पर हाथ साफ कर फरार हो गए।

जानकारी के अनुसार पारडीह चौक स्थित “मामा स्टोर” नामक दुकान के संचालक महेश सिंह रोज की तरह बुधवार रात करीब 11 बजे दुकान बंद कर अपने घर चले गए थे। दुकान में दूध, दही और अन्य कच्चे सामान के सप्लायरों को सुबह भुगतान करने के लिए उन्होंने बिक्री की नकदी दुकान में ही रखी थी।

गुरुवार सुबह करीब 6 बजे जब महेश सिंह दुकान खोलने पहुंचे तो अंदर का नजारा देखकर हैरान रह गए। दुकान का सामान बिखरा पड़ा था। ऊपर नजर जाने पर पता चला कि चोरों ने एसबेस्टस की छत काटकर दुकान में प्रवेश किया था। जांच करने पर बैग में रखे करीब 85 हजार रुपये नकद और लगभग 10 हजार रुपये मूल्य के सामान गायब मिले।

घटना की सूचना मिलने पर पूर्व भाजपा नेता विकास सिंह मौके पर पहुंचे और पीड़ित दुकानदार से पूरी जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने मानगो थाना पहुंचकर मामले की शिकायत करते हुए जल्द कार्रवाई की मांग की।

विकास सिंह ने घटना पर चिंता जताते हुए कहा कि मानगो क्षेत्र में नशे के सामान और डेली लॉटरी का कारोबार तेजी से फैल रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि कई इलाकों में खुलेआम अवैध गतिविधियां चल रही हैं, जिससे चोरी और अपराध की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। उन्होंने कहा कि स्थानीय लोग विरोध करते हैं तो उन्हें दबाव और धमकियों का सामना करना पड़ता है।

उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि चोरी, नशे के कारोबार और अवैध लॉटरी पर रोक नहीं लगी तो लोगों को जागरूक करने और प्रशासन का ध्यान आकर्षित करने के लिए जल्द पैदल मार्च निकाला जाएगा। वहीं पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram