फॉण्ट कनवर्टर NEW

ऑपरेशन नारकोस में बड़ी सफलता: टाटानगर से 3.56 ग्राम ब्राउन शुगर जब्त

Jamshedpur news : टाटानगर रेलवे स्टेशन परिसर में रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स (आरपीएफ) ने नशीले पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से लाखों रुपये कीमत की ब्राउन शुगर बरामद की

अपनी भाषा में पढ़ें

Jamshedpur news : टाटानगर रेलवे स्टेशन परिसर में रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स (आरपीएफ) ने नशीले पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से लाखों रुपये कीमत की ब्राउन शुगर बरामद की गई है।

जानकारी के अनुसार रेलवे के माध्यम से नशीले पदार्थों की तस्करी पर रोक लगाने के उद्देश्य से आरपीएफ द्वारा “ऑपरेशन नारकोस” चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त, रेलवे सुरक्षा बल चक्रधरपुर मंडल के निर्देश पर टीम ने छापेमारी कर तीन तस्करों को दबोच लिया।

गिरफ्तार आरोपियों के पास से कुल 28 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद की गई है, जिसका कुल वजन 3.56 ग्राम बताया जा रहा है। बरामद ब्राउन शुगर की अनुमानित कीमत लगभग 3 लाख 56 हजार रुपये आंकी गई है। इसके अलावा आरोपियों के पास से तीन मोबाइल फोन और 4,330 रुपये नकद भी बरामद किए गए हैं। कुल जब्त सामानों की कीमत लगभग 4 लाख 20 हजार 330 रुपये बताई गई है।

पकड़े गए आरोपियों की पहचान परसुडीह थाना क्षेत्र के किताडीह निवासी मुस्तकीम अंसारी उर्फ रतन, बर्मामाइंस के कैरेज कॉलोनी निवासी बसंत उपाध्याय उर्फ डेफिनिटी और गोलमुरी खालसा क्लब के पास रहने वाले राहुल कुमार डे के रूप में हुई है।

आरपीएफ की जांच में सामने आया है कि मुस्तकीम अंसारी उर्फ रतन ब्राउन शुगर को सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर इलाके से लाकर टाटानगर स्टेशन परिसर में बसंत उपाध्याय उर्फ डेफिनिटी और राहुल कुमार डे को बेच रहा था। इसी दौरान आरपीएफ की टीम ने तीनों को रंगे हाथ पकड़ लिया।

फिलहाल आरपीएफ द्वारा तीनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और पूरे नेटवर्क की जानकारी जुटाने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि इस तस्करी के पीछे और कौन-कौन लोग शामिल हैं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram