Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»States»Jharkhand»CS के औचक निरीक्षण में बड़ा खुलासा, मदर टेरेसा क्लिनिक से डॉक्टर गायब
Jharkhand

CS के औचक निरीक्षण में बड़ा खुलासा, मदर टेरेसा क्लिनिक से डॉक्टर गायब

डॉ आशिफ अनवर महीने के पहले और अंतिम सप्ताह में आकर सिर्फ हाजिरी रजिस्टर में हाजरी बनाकर पूरे महीने गायब रहते हैं, सरकार को चूना लगा कर ले रहे हैं वेतन
Faizal HaqueBy Faizal HaqueDecember 31, 20252 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

लोहरदगाः लोहरदगा सिविल सर्जन डॉ. राजू कच्छप ने बुधवार को मेसो भवन, समाहरणालय परिसर स्थित मदर टेरेसा एडवांस हेल्थ क्लिनिक का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान आयुष चिकित्सक डॉ. आशिफ अनवर ड्यूटी से अनुपस्थित पाए गए, जबकि हाजिरी रजिस्टर में उनकी उपस्थिति दर्ज मिली।

जांच में यह भी सामने आया कि डॉ. आशिफ अनवर अक्सर ड्यूटी से नदारद रहते हैं और महीने के पहले और अंतिम सप्ताह में दो दिन आकर अपनी हाजिरी बनाकर रफूचक्कर हो जाते हैं। सबसे बड़ी बात यह है कि डॉ आसिफ अनवर अग्रिम हाजिरी भी हाजरी रजिस्टर में बना कर चले जाते हैं। सिविल सर्जन डॉ राजू कच्छप द्वारा की गई जांच में इस अनियमितता का खुलासा हुआ, जिससे स्वास्थ्य सेवाओं की व्यवस्था पर कई बड़े सवाल खड़े हो गए हैं।

मामले को लेकर जब डॉ. आशिफ अनवर से दूरभाष पर संपर्क कर उनका पक्ष लिया गया तो उन्होंने अपनी तबीयत खराब होने का हवाला दिया। अब सवाल यह उठता है कि यदि चिकित्सक की तबीयत खराब थी, तो फिर बुधवार की हाजिरी रजिस्टर में उनकी उपस्थिति कैसे दर्ज हो गई। इस संबंध में सिविल सर्जन डॉ. राजू कच्छप ने कहा कि पूरे मामले की जांच की जा रही है और दोषी पाए जाने पर संबंधित चिकित्सक के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

सबसे बड़ी विडंबना है कि डॉ आशिफ अनवर महीने भर ड्यूटी से गायब रहते हैं और सरकार को चूना लगाकर पूरे महीने का वेतन सालों से ले रहे हैं, ऐसे लापरवाह डॉ के विरुद्ध आखिर कार्रवाई क्यों नहीं होती है। इन सभी बड़े सवालों ने स्वास्थ्य विभाग के कर्मियों के काम-काज को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं जिले वासियों में दौड़ रही है। अब देखना यह दिलचस्प होगा कि डॉ आशिफ अनवर जैसे भगौड़े डॉ के विरुद्ध विभाग क्या कुछ कार्रवाई करती है।

डॉ आशिफ अनवर के विरुद्ध जांचोपरांत होगी विभागीय कार्रवाई: डीसी

मामले को लेकर उपायुक्त डॉक्टर ताराचंद से बात की गई तो उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जाएगी, डॉ आशिफ अनवर का ड्यूटी से गायब रहने की सत्यता पाए जाने पर निश्चित रूप से विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

परिसीमन के नाम पर आदिवासियों के राजनीतिक अधिकारों से छेड़छाड़ बर्दाश्त नहीं: सांसद सुखदेव भगत

June 2, 2026

बीएमडब्ल्यू प्लांट को धमकाने वाला प्रिंस खान गैंग का गुर्गा गिरफ्तार, खुला राज!

June 2, 2026

अनीता देवी ह’त्याकांड पर बवाल, न्याय के लिए एसपी से मिले भाजपा-आजसू नेता!

June 2, 2026

RECENT ADDA.

परिसीमन के नाम पर आदिवासियों के राजनीतिक अधिकारों से छेड़छाड़ बर्दाश्त नहीं: सांसद सुखदेव भगत

June 2, 2026

बीएमडब्ल्यू प्लांट को धमकाने वाला प्रिंस खान गैंग का गुर्गा गिरफ्तार, खुला राज!

June 2, 2026

अनीता देवी ह’त्याकांड पर बवाल, न्याय के लिए एसपी से मिले भाजपा-आजसू नेता!

June 2, 2026

चतरा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 80 कर्मियों का हुआ तबादला

June 2, 2026

चतरा माइनिंग स्कैम: DMO पर 17.29 करोड़ की हेराफेरी का आरोप, ED और CBI तक पहुंची गूंज!

June 2, 2026
Today’s Horoscope

Recent Posts

  • परिसीमन के नाम पर आदिवासियों के राजनीतिक अधिकारों से छेड़छाड़ बर्दाश्त नहीं: सांसद सुखदेव भगत
  • बीएमडब्ल्यू प्लांट को धमकाने वाला प्रिंस खान गैंग का गुर्गा गिरफ्तार, खुला राज!
  • अनीता देवी ह’त्याकांड पर बवाल, न्याय के लिए एसपी से मिले भाजपा-आजसू नेता!
  • चतरा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 80 कर्मियों का हुआ तबादला
  • चतरा माइनिंग स्कैम: DMO पर 17.29 करोड़ की हेराफेरी का आरोप, ED और CBI तक पहुंची गूंज!

Recent Comments

No comments to show.
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.