फॉण्ट कनवर्टर NEW

LIC को RBI से बड़ी राहत, HDFC Bank में हिस्सेदारी बढ़ाने की मंजूरी

नई दिल्ली : भारतीय शेयर बाजार के लिए गुरुवार को बड़ी खबर सामने आई है। देश की सबसे बड़ी सरकारी बीमा कंपनी LIC को भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) से निजी क्षेत्र के सबसे बड़े ऋणदाता HDFC Bank में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने की मंजूरी मिल गई

LIC

अपनी भाषा में पढ़ें

नई दिल्ली : भारतीय शेयर बाजार के लिए गुरुवार को बड़ी खबर सामने आई है। देश की सबसे बड़ी सरकारी बीमा कंपनी LIC को भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) से निजी क्षेत्र के सबसे बड़े ऋणदाता HDFC Bank में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने की मंजूरी मिल गई है। RBI ने LIC को बैंक में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाकर 9.99 प्रतिशत तक करने की अनुमति दी है। मंजूरी की खबर सामने आने के बाद शुरुआती कारोबार में LIC और HDFC Bank दोनों के शेयरों में तेजी देखने को मिली।

Read More : कांग्रेस CWC Meeting में 88 नेताओं ने लिया हिस्सा, 33 ने रखी बात

RBI ने हिस्सेदारी बढ़ाने के आवेदन को दी मंजूरी

HDFC Bank ने शेयर बाजारों को भेजी रेगुलेटरी फाइलिंग में इसकी पुष्टि की है। बैंक के मुताबिक, LIC की हिस्सेदारी बढ़ाने से जुड़े आवेदन को RBI ने स्वीकार कर लिया है। इस मंजूरी के बाद LIC को HDFC Bank की चुकता शेयर पूंजी या वोटिंग राइट्स का करीब 10 प्रतिशत हिस्सा रखने का अधिकार मिल गया है। 14 अगस्त तक के आंकड़ों के मुताबिक, HDFC Bank में LIC की हिस्सेदारी 4.11 प्रतिशत थी। नई मंजूरी के बाद बीमा कंपनी के लिए बैंक में अपना निवेश बढ़ाने का रास्ता खुल गया है। हालांकि, मंजूरी का यह मतलब नहीं है कि LIC तुरंत अपनी हिस्सेदारी बढ़ाकर 9.99 प्रतिशत कर देगी। शेयर बाजार को दी गई जानकारी के मुताबिक, LIC बाजार की परिस्थितियों को देखते हुए और RBI तथा भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI) के नियमों का पालन करते हुए समय-समय पर निवेश बढ़ाएगी।

LIC के शेयर में करीब 1% की तेजी

RBI की मंजूरी की खबर के बाद शुरुआती कारोबार में LIC के शेयर में तेजी देखने को मिली। मुंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर LIC का शेयर करीब 1 प्रतिशत बढ़कर 417.40 रुपये पर कारोबार करता नजर आया। LIC के शेयर का 52 हफ्तों का उच्चतम स्तर 468.30 रुपये और निचला स्तर 361 रुपये रहा है।

HDFC Bank का शेयर भी चढ़ा

HDFC Bank के शेयर में भी शुरुआती कारोबार के दौरान तेजी रही। बैंक का शेयर 1.09 प्रतिशत उछलकर 728 रुपये पर पहुंच गया। HDFC Bank का शेयर हाल के समय में अपने 52 हफ्तों के निचले स्तर 715.05 रुपये के करीब कारोबार कर रहा था। वहीं, इसका एक साल का उच्चतम स्तर 1,020.35 रुपये है। LIC जैसे बड़े संस्थागत निवेशक की हिस्सेदारी बढ़ाने की मंजूरी को HDFC Bank के लिए अहम माना जा रहा है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram