फॉण्ट कनवर्टर NEW

दिव्यांगों व बुजुर्गों को बड़ी राहत, 12 फरवरी को निःशुल्क उपकरण शिविर

Chaipur, (Gumla): प्रखंड प्रशासन द्वारा दिव्यांगजनों और वरिष्ठ नागरिकों के कल्याण के लिए एक महत्वपूर्ण पहल की जा रही है। प्रखंड विकास पदाधिकारी सह बाल विकास परियोजना पदाधिकारी यादव बैठा, द्वारा जारी सूचना के अनुसार, एडीआईपी योजना के तहत निःशुल्क यंत्र और सहायक उपकरण वितरण

अपनी भाषा में पढ़ें

Chaipur, (Gumla): प्रखंड प्रशासन द्वारा दिव्यांगजनों और वरिष्ठ नागरिकों के कल्याण के लिए एक महत्वपूर्ण पहल की जा रही है। प्रखंड विकास पदाधिकारी सह बाल विकास परियोजना पदाधिकारी यादव बैठा, द्वारा जारी सूचना के अनुसार, एडीआईपी योजना के तहत निःशुल्क यंत्र और सहायक उपकरण वितरण के लिए एक विशेष मूल्यांकन शिविर का आयोजन किया जा रहा है।

12 फरवरी 2026 गुरुवार सुबह 10:00 बजे से प्रखंड परिसर, चैनपुर में इस शिविर का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र के दिव्यांग व्यक्तियों और वरिष्ठ नागरिकों की पहचान करना है, ताकि उन्हें उनकी आवश्यकतानुसार सहायक उपकरण जैसे बैसाखी, व्हीलचेयर, सुनने की मशीन आदि निःशुल्क उपलब्ध कराए जा सकें।

प्रखंड विकास पदाधिकारी यादव बैठा ने इस शिविर में जिला परिषद सदस्य मेरी लकड़ा, प्रमुख ओलिभा कांता कुजूर, उपप्रमुख प्रमोद खलखो, सभी मुखिया, पंचायत समिति सदस्य, वार्ड सदस्य, पंचायत सचिव, जनसेवक, जेएसएलपीएस सदस्य और आंगनबाड़ी सेविकाओं को निर्देशित किया है कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में इसका व्यापक प्रचार-प्रसार करें। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी पात्र लाभार्थी जानकारी के अभाव में इस अवसर से वंचित न रहे। अधिकारियों ने जनप्रतिनिधियों से आग्रह किया है कि वे अधिक से अधिक संख्या में जरूरतमंदों को शिविर तक पहुँचाने में सहयोग करें।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram