फॉण्ट कनवर्टर NEW

बैंकर्स बैठक में बड़ा निर्देश, छात्रों और किसानों को मिलेगा ऋण का लाभ

लोहरदगाः उपायुक्त डॉ. ताराचंद की अध्यक्षता में समाहरणालय सभाकक्ष में जिला स्तरीय बैंकर्स समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में उपायुक्त ने सभी बैंक प्रबंधकों को निर्देश दिया कि जिले के छात्र-छात्राओं को शिक्षा ऋण उपलब्ध कराने में तत्परता दिखाएं और फाइनेंशियल लिटरेसी

अपनी भाषा में पढ़ें

लोहरदगाः उपायुक्त डॉ. ताराचंद की अध्यक्षता में समाहरणालय सभाकक्ष में जिला स्तरीय बैंकर्स समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में उपायुक्त ने सभी बैंक प्रबंधकों को निर्देश दिया कि जिले के छात्र-छात्राओं को शिक्षा ऋण उपलब्ध कराने में तत्परता दिखाएं और फाइनेंशियल लिटरेसी कैंप आयोजित कर ऋण प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी विद्यार्थियों तक पहुंचाएं। उन्होंने कहा कि जानकारी के अभाव में कई योग्य छात्र शिक्षा ऋण से वंचित रह जाते हैं, जबकि बच्चे देश का भविष्य हैं और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए सामूहिक प्रयास आवश्यक है। बैठक में केसीसी की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने बैंकों से अधिक से अधिक किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड देने का निर्देश दिया। इसके लिए किसानों की पहचान करने तथा कृषि से जुड़े और कृषि क्षेत्र में आगे बढ़ने के इच्छुक लोगों को एग्रीकल्चर इंफ्रास्ट्रक्चर फंड से जोड़ने पर जोर दिया गया, ताकि लोहरदगा जिले को कृषि के क्षेत्र में अग्रणी बनाया जा सके।डीपीएम, जेएसएलपीएस को जिले में हँड़िया बेचने वाली महिलाओं को चिन्हित कर फूलो-झानो आशीर्वाद अभियान के तहत वित्तीय सहायता उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया, जिससे उन्हें वैकल्पिक आजीविका और सम्मानजनक जीवन मिल सके। उपायुक्त ने निदेशक, आरसेटी को अपने प्रशिक्षण कार्यक्रमों में हेवी मोटर वाहन चालन को शामिल करने तथा आरसेटी से प्रशिक्षित युवक-युवतियों को बैंकों के माध्यम से ऋण उपलब्ध कराने का भी निर्देश दिया। बैठक में एस-एसटी वर्ग के युवाओं को ऋण, एमएसएमई एडवांस, एसएचजी लिंकेज, सीएसआर गतिविधियों, पीएम जनधन, पीएम जीवन ज्योति, पीएम सुरक्षा बीमा, अटल पेंशन योजना सहित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की गई। साथ ही बीमा योजनाओं में लंबित दावों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करने को कहा गया। बैठक में उप विकास आयुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत, आइटीडीए परियोजना निदेशक सुषमा नीलम सोरेंग, सांसद के निजी सचिव आलोक साहू, जिला कल्याण पदाधिकारी सरस्वती कच्छप, जिला परिवहन पदाधिकारी जया सांखी मुर्मू, जिला शिक्षा पदाधिकारी दास सुनंदा चंद्रमौलेश्वर, जिला उद्यान पदाधिकारी सौरभ लोहानी, आरबीआई के प्रतिनिधि, जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक सहित विभिन्न बैंकों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram