फॉण्ट कनवर्टर NEW

आपूर्ति विभाग की बड़ी पहल, सभी प्रखंडों में प्रशिक्षण

Chaibasa news: पश्चिम सिंहभूम जिला अंतर्गत आपूर्ति विभाग पश्चिम सिंहभूम द्वारा रोस्टर के अनुसार जिले के सभी प्रखंडों में प्रशिक्षण सह कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में प्रमुख, पंचायत सचिव, मुखिया, ग्रामीण मुंडा-मानकी तथा जन वितरण प्रणाली के डीलरों को शामिल

अपनी भाषा में पढ़ें

Chaibasa news: पश्चिम सिंहभूम जिला अंतर्गत आपूर्ति विभाग पश्चिम सिंहभूम द्वारा रोस्टर के अनुसार जिले के सभी प्रखंडों में प्रशिक्षण सह कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में प्रमुख, पंचायत सचिव, मुखिया, ग्रामीण मुंडा-मानकी तथा जन वितरण प्रणाली के डीलरों को शामिल किया जा रहा है।

कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य सार्वजनिक जन वितरण प्रणाली के अंतर्गत वितरित की जाने वाली सामग्रियों की निर्धारित दरों की जानकारी देना है, ताकि लाभुकों को सही मूल्य पर अनाज एवं अन्य सामग्री उपलब्ध कराई जा सके। इसके साथ ही झारखंड आकस्मिक खाद्यान्न कोष के संबंध में भी विस्तृत जानकारी दी जा रही है।

प्रशिक्षण सत्र में विभिन्न स्तरों पर गठित निगरानी एवं सतर्कता समितियों की भूमिका और जिम्मेदारियों पर भी चर्चा की जा रही है। अधिकारियों ने बताया कि इन समितियों की सक्रियता से जन वितरण प्रणाली को पारदर्शी और जवाबदेह बनाया जा सकता है।

कार्यशाला में तकनीशियन द्वारा 4जी ई-पास मशीन में आने वाली तकनीकी समस्याओं के समाधान पर विशेष सत्र आयोजित किया गया। डीलरों को मशीन के संचालन, नेटवर्क समस्या, फिंगरप्रिंट सत्यापन और अन्य तकनीकी पहलुओं की जानकारी दी गई, ताकि वितरण प्रक्रिया में किसी प्रकार की बाधा न आए।

आपूर्ति विभाग के अनुसार इस प्रशिक्षण का उद्देश्य जन वितरण प्रणाली को सुचारु, पारदर्शी और प्रभावी बनाना है। विभाग ने सभी संबंधित जनप्रतिनिधियों एवं डीलरों से प्रशिक्षण में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram