Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»States»Jharkhand»नगरपालिका चुनाव 2026 में बड़ा फैसला, 22 नामांकन रद्द, 418 उम्मीदवार वैध
Jharkhand

नगरपालिका चुनाव 2026 में बड़ा फैसला, 22 नामांकन रद्द, 418 उम्मीदवार वैध

नगरपालिका आम चुनाव 2026: संवीक्षा में कुल 22 उम्मीदवारों का नामांकन रद्द, 418 नामांकन पाए गए वैध
By Samsul HaqueFebruary 5, 20263 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Jamshedpur: पूर्वी सिंहभूम जिला में गुरुवार को नगरपालिका (आम) चुनाव 2026 के तहत महापौर, अध्यक्ष एवं वार्ड सदस्यों के लिए दाखिल नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा की प्रक्रिया पूरी कर ली गई। 5 फरवरी को संबंधित निर्वाची पदाधिकारियों के कार्यालयों में हुई इस संवीक्षा के दौरान नामांकन पत्रों की गहन जांच की गई, जिसमें कुल 22 उम्मीदवारों का नामांकन पत्र त्रुटि के कारण रद्द कर दिया गया।

संवीक्षा के क्रम में मानगो नगर निगम क्षेत्र में महापौर पद के लिए तीन उम्मीदवारों का नामांकन पत्र निरस्त किया गया, जबकि जुगसलाई नगर परिषद क्षेत्र में अध्यक्ष पद के लिए एक उम्मीदवार का नामांकन रद्द हुआ। वहीं वार्ड स्तर पर मानगो नगर निगम में छह, जुगसलाई नगर परिषद में पांच और चाकुलिया नगर पंचायत में तीन उम्मीदवारों की उम्मीदवारी नामांकन पत्रों में त्रुटि पाए जाने के कारण रद्द कर दी गई।

मानगो नगर निगम में महापौर पद के लिए कुल 16 उम्मीदवारों ने नामांकन किया था, जिनमें से 13 उम्मीदवारों—सुधा गुप्ता, कुमकुम श्रीवास्तव, जेबा कादरी, शाइसता परवीन उर्फ जेबा खान, बनिता सहाय, राईमुनी सुंडी, इंदिरा सुंडी, संध्या सिंह, लक्की सिंह, पार्वती देवी, प्रतिभा रानी, सुशीला सिंह और सोनामुनी सोरेन—के नामांकन पत्र वैध पाए गए। शबाना बानो, काकोली महतो और अनिता देवी का नामांकन पत्र अयोग्य घोषित किया गया।

जुगसलाई नगर परिषद में अध्यक्ष पद के लिए कुल 10 उम्मीदवारों ने नामांकन किया था, जिनमें से नौ उम्मीदवारों का नामांकन पत्र सही पाया गया। जसप्रीत कौर, नौशीन खान, इंदू देवी, नीलूफर हुसैन, नूतन सिंह, डॉली मल्लिक, मुस्सर्रत खातुन, बलबीर कौर और रिंकु सिंह चुनाव मैदान में बने हुए हैं, जबकि आरती चौधरी का नामांकन पत्र रद्द कर दिया गया।

चाकुलिया नगर पंचायत में अध्यक्ष पद के लिए नामांकन करने वाली सभी चार उम्मीदवार—संध्या रानी सरदार, चन्दना मुर्मू, सोमवारी सोरेन और शिलावती टुडू—की उम्मीदवारी संवीक्षा में वैध पाई गई।

वार्ड चुनाव की बात करें तो मानगो नगर निगम के 1 से 36 वार्डों में कुल 281 उम्मीदवारों में से छह का नामांकन रद्द हुआ और 275 उम्मीदवारों के नामांकन पत्र वैध पाए गए। जुगसलाई नगर परिषद के 1 से 22 वार्डों में कुल 97 उम्मीदवारों में से पांच का नामांकन रद्द कर 92 को वैध घोषित किया गया। चाकुलिया नगर पंचायत के 1 से 12 वार्डों में 42 उम्मीदवारों में से तीन का नामांकन पत्र त्रुटिपूर्ण पाया गया, जबकि 39 उम्मीदवारों के नामांकन पत्र सही पाए गए।

निर्वाचन विभाग के अनुसार नाम वापसी की प्रक्रिया 6 फरवरी 2026 को पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न 3 बजे तक संपन्न होगी। इसके बाद अंतिम रूप से चुनाव मैदान में रहने वाले उम्मीदवारों की स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

पटना कोचिंग वार: बेउर जेल में बंद रौशन आनंद के भाई का नेपाल में मिला शव, जहर की आशंका

June 14, 2026

पाकिस्तान में महा-जलसंकट: बूंद-बूंद पानी को तरसा सिंध, ₹90 अरब का चावल उद्योग ठप!

June 14, 2026

आर्मी का नया ग्रूमिंग रूल: मूंछों की लंबाई 12 सेमी तय, परफ्यूम-डियोड्रेंट लगाने पर लगी रोक!

June 14, 2026

RECENT ADDA.

पटना कोचिंग वार: बेउर जेल में बंद रौशन आनंद के भाई का नेपाल में मिला शव, जहर की आशंका

June 14, 2026

पाकिस्तान में महा-जलसंकट: बूंद-बूंद पानी को तरसा सिंध, ₹90 अरब का चावल उद्योग ठप!

June 14, 2026

आर्मी का नया ग्रूमिंग रूल: मूंछों की लंबाई 12 सेमी तय, परफ्यूम-डियोड्रेंट लगाने पर लगी रोक!

June 14, 2026

सुबह-सुबह तीन कमर्शियल सिलेंडर फटने से दहली दिल्ली, मची भारी चीख-पुकार!

June 14, 2026

20 हजार की सैलरी और करोड़ों की जमीन, राम मंदिर के दान चोरों पर बड़ा एक्शन!

June 14, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.