फॉण्ट कनवर्टर NEW

रांची की सड़कों पर ‘पीला पंजा’ : अवैध होर्डिंग्स और पोस्टरों के खिलाफ बड़ा अभियान

रांची: शहर को विज्ञापनों के मकड़जाल और अवैध होर्डिंग्स से मुक्त करने के लिए रांची नगर निगम ने मंगलवार को विशेष जांच अभियान चलाया। निगम की टीम ने सर्जना चौक से मिशन चौक, लालपुर रोड और बरियातू रोड जैसे प्रमुख इलाकों में सघन तलाशी ली।

अपनी भाषा में पढ़ें

जांच के दौरान तीन बड़े होर्डिंग स्थलों को हटाया गया। इनमें से एक होर्डिंग पूरी तरह अवैध पाया गया, जबकि दो अन्य ‘गिफ्ट डीड’ की भूमि पर नियमों के विरुद्ध स्थापित थे। नगर निगम ने इन एजेंसियों और व्यक्तियों पर झारखंड नगरपालिका अधिनियम के तहत भारी जुर्माना (Fine) लगाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

प्रशासक के निर्देशानुसार, अब शहर में बिना अनुमति के बैनर, पोस्टर या फ्लेक्स लगाने वालों पर कड़ी कार्रवाई होगी। निगम का लक्ष्य रांची को ‘अवैध विज्ञापन मुक्त शहर’ बनाना है, और यह अभियान आने वाले दिनों में और भी तीव्र गति से चलाया जाएगा।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram