फॉण्ट कनवर्टर NEW

पवन सिंह को कोर्ट से बड़ा झटका, पेश नहीं होने पर लगा 3 हजार का जुर्माना

भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह और उनकी पत्नी ज्योति सिंह के बीच चल रहा विवाद एक बार फिर चर्चा में है। भरण-पोषण के मामले में शनिवार को पवन सिंह परिवार न्यायालय में पेश नहीं हुए। उनकी ओर से वकील ने कोर्ट को बताया कि उनकी मां

अपनी भाषा में पढ़ें

बलिया : भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह और उनकी पत्नी ज्योति सिंह के बीच चल रहा विवाद एक बार फिर चर्चा में है। भरण-पोषण के मामले में शनिवार को पवन सिंह परिवार न्यायालय में पेश नहीं हुए। उनकी ओर से वकील ने कोर्ट को बताया कि उनकी मां की तबीयत खराब है। इसी कारण वह सुनवाई में शामिल नहीं हो सके। वकील ने अगली तारीख देने की मांग की। बार-बार गैरहाजिर रहने पर कोर्ट ने नाराजगी जताते हुए पवन सिंह पर तीन हजार रुपये का जुर्माना लगाया। अब इस मामले की अगली सुनवाई 12 नवंबर को होगी।

पहले भी लग चुका है एक हजार रुपये का जुर्माना

इससे पहले पांच अक्टूबर को हुई सुनवाई में भी पवन सिंह कोर्ट में पेश नहीं हुए थे। उस समय अदालत ने उन पर एक हजार रुपये का जुर्माना लगाया था और 17 अक्टूबर को पेश होने का निर्देश दिया था। इसके बावजूद अगली सुनवाई में भी वह उपस्थित नहीं हुए। इस पर कोर्ट ने जुर्माने की राशि बढ़ाकर तीन हजार रुपये कर दी।

ज्योति सिंह ने मांगा है हर महीने पांच लाख रुपये का गुजारा भत्ता

पवन सिंह और ज्योति सिंह की शादी छह मार्च 2018 को हुई थी। शादी के कुछ समय बाद ही दोनों के रिश्तों में विवाद शुरू हो गया। पवन सिंह ने आरा की अदालत में तलाक की अर्जी दाखिल की थी। वहीं, ज्योति सिंह ने 22 अप्रैल 2022 को परिवार न्यायालय में भरण-पोषण के लिए याचिका दायर की थी।

ज्योति सिंह ने अपनी याचिका में ससुराल में मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना के आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि 17 अक्टूबर 2019 के बाद से उन्हें घर के खर्च और इलाज के लिए आर्थिक मदद नहीं दी गई। इसी आधार पर उन्होंने हर महीने पांच लाख रुपये गुजारा भत्ता देने की मांग की है। हालांकि, ये आरोप ज्योति सिंह की ओर से लगाए गए हैं।

पहले भी सामने आ चुका है दोनों का विवाद

पवन सिंह और ज्योति सिंह के बीच चल रहा विवाद कई बार सार्वजनिक हो चुका है। साल 2025 में लखनऊ में ज्योति सिंह और पुलिस अधिकारियों के बीच बहस का मामला सामने आया था। उस दौरान ज्योति ने अपने पति और पुलिस पर कई आरोप लगाए थे। हालांकि, पुलिस ने उस समय उनके खिलाफ कोई नया मामला दर्ज होने से इनकार किया था।

12 नवंबर को होगी अगली सुनवाई

फिलहाल भरण-पोषण का मामला अदालत में चल रहा है। कोर्ट ने पवन सिंह की गैरहाजिरी पर तीन हजार रुपये का जुर्माना लगाते हुए अगली सुनवाई के लिए 12 नवंबर की तारीख तय की है। अब अगली सुनवाई में होने वाली कार्रवाई पर सभी की नजर रहेगी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram