फॉण्ट कनवर्टर NEW

लोहरदगा में अवैध बालू पर बड़ा एक्शन, कोयल नदी से दो ट्रैक्टर जब्त, होगी सख्त कार्रवाई

Lohardaga News: अवैध बालू कारोबारी के विरुद्ध छापेमारी के क्रम में दो ट्रैक्टर कोयल नदी से पुलिस ने किया जप्त खनन अधिनियम के तहत होगी कारवाई गौरतलब हो कि लोहरदगा जिले के सेन्हा थाना क्षेत्र के चितरी डांडु पंचायत अंतर्गत डांडू कोयल नदी से बालू

अपनी भाषा में पढ़ें

Lohardaga News: अवैध बालू कारोबारी के विरुद्ध छापेमारी के क्रम में दो ट्रैक्टर कोयल नदी से पुलिस ने किया जप्त खनन अधिनियम के तहत होगी कारवाई गौरतलब हो कि लोहरदगा जिले के सेन्हा थाना क्षेत्र के चितरी डांडु पंचायत अंतर्गत डांडू कोयल नदी से बालू ढोलाई होने की गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस द्वारा सोमवार को सुबह में अवैध बालू लादने के क्रम में दो ट्रैक्टर को पकड़ा गया। पकड़ा गया दोनों ट्रैक्टरों में चितरी डांडू स्थित कोयल नदी से अवैध तरीके से बालू लोड किया जा रहा था। जिसे पुलिस द्वारा दोनों गाड़ी को जप्त कर थाना लाया गया। थाना लाने के पूर्व दोनों ट्रैक्टर चालक से बालू से सम्बंधित कागजात का मांग करने पर चालक द्वारा किसी तरह का कोई कागज प्रस्तुत नही किया गया। जप्त दोनों ट्रैक्टर को सुरक्षित थाना परिसर में रखा गया है। इस संदर्भ में थाना प्रभारी नीरज झा ने बताया कि चितरी डांडू स्थित कोयल नदी से अवैध बालू लोड करते दो ट्रैक्टर को जप्त कर थाना में सुरक्षित रखा गया है। साथ ही बताया कि बालू का खनन और परिवहन से सम्बंधित कागजात की मांग किया गया तो चालक द्वारा बालू परिवहन करने सम्बंधित किसी तरह का कागजात नहीं दिखाने पर ट्रैक्टर को पकड़ कर जप्त किया गया है इसकी सूचना वरीय पुलिस पदाधिकारियो को जप्त ट्रैक्टर के बारे में देते हुए अग्रतर करवाई के लिये जिला सहायक खनन पदाधिकारी को सूचना दे दिया गया है। पकड़े गये ट्रैक्टर का मालिक और चालक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर अग्रतर करवाई किया जायेगा।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram