फॉण्ट कनवर्टर NEW

Advertisement
Advertisement

मानगो पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 15 पुड़िया ब्राउन शुगर जब्त, एक फरार

Jamshedpur News: मानगो थाना पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ शुक्रवार की देर रात बड़ी कार्रवाई करते हुए दाईगुट्टू फॉरेस्ट लाइन इलाके में छापेमारी कर ब्राउन शुगर के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से 15 पुड़िया ब्राउन शुगर

अपनी भाषा में पढ़ें

Advertisement

Jamshedpur News: मानगो थाना पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ शुक्रवार की देर रात बड़ी कार्रवाई करते हुए दाईगुट्टू फॉरेस्ट लाइन इलाके में छापेमारी कर ब्राउन शुगर के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से 15 पुड़िया ब्राउन शुगर और नकद 250 रुपये बरामद किए हैं, जबकि एक अन्य आरोपी अंधेरे और जंगल का फायदा उठाकर फरार हो गया।

पुलिस के अनुसार, गुप्त सूचना के आधार पर मानगो थाना की टीम ने शुक्रवार रात दाईगुट्टू फॉरेस्ट लाइन में छापेमारी की। इस दौरान वहां दो युवक संदिग्ध अवस्था में मौजूद थे। पुलिस को देखते ही दोनों भागने लगे, लेकिन घेराबंदी कर एक युवक को मौके से पकड़ लिया गया, जबकि दूसरा आरोपी फरार होने में सफल रहा। गिरफ्तार युवक की पहचान मानगो थाना क्षेत्र के आजाद बस्ती निवासी आसिफ अख्तर उर्फ शिबू बच्चा के रूप में की गई है। वहीं फरार आरोपी की पहचान दाईगुट्टू निवासी रोहित सिंह के रूप में हुई है।

पुलिस ने मौके से बरामद ब्राउन शुगर और नकदी को जब्त कर लिया है। इस संबंध में मानगो थाने में पदस्थापित एसआई अमित कुमार के बयान पर दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। गिरफ्तार आरोपी आसिफ अख्तर को शनिवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

मानगो थाना प्रभारी ने बताया कि फरार आरोपी रोहित सिंह की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। उन्होंने कहा कि नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी और क्षेत्र में सक्रिय नशे के नेटवर्क को पूरी तरह ध्वस्त करने के लिए सख्ती से अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही फरार आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram