फॉण्ट कनवर्टर NEW

चतरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 1.3 करोड़ की ड्रग्स बरामद

Chatra news : जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत चतरा पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। एसपी सुमित अग्रवाल को मिली गुप्त सूचना के आधार पर लावालौंग थाना पुलिस ने एक करोड़ 30 लाख से अधिक कीमत के मादक

अपनी भाषा में पढ़ें

Chatra news : जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत चतरा पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। एसपी सुमित अग्रवाल को मिली गुप्त सूचना के आधार पर लावालौंग थाना पुलिस ने एक करोड़ 30 लाख से अधिक कीमत के मादक पदार्थों के साथ साथ 3 लाख नकद, मोटरसाइकिल सहित अन्य सामग्री जब्त किया है। एसपी सुमित अग्रवाल ने बताया कि 10 अप्रैल 2026 को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ लोग अपने घरों में अवैध रूप से अफीम और अन्य मादक पदार्थों का भंडारण कर उसकी तस्करी कर रहे हैं।
सूचना के सत्यापन के बाद अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सिमरिया शुभम खंडेलवाल के नेतृत्व में छापेमारी टीम का गठन किया गया। इसके बाद टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संदिग्ध ठिकानों पर छापा मारा, जहां से 16.950 किलोग्राम अफीम, 296.950 किलोग्राम डोडा
`
50 ग्राम गांजा, 76.700 किलोग्राम पोस्ता दाना, 3 लाख 11 हज़ार ,600 रुपये नकद, एक स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल, आधार कार्ड, पैन कार्ड एवं बैंक पासबुक आदि बरामद किए गए । इस मामले में लावालौंग थाना कांड संख्या 22/2026 दर्ज करते हुवे फरार आरोपियों के खिलाफ़ आगे की कार्रवाई की जा रही है।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram