फॉण्ट कनवर्टर NEW

डुमरी-चैनपुर मार्ग पर बड़ा हादसा, अनियंत्रित स्कॉर्पियो बिजली के खंभे से टकराकर पलटी एयरबैग खुलने से बची सवारों की जान, वाहन मालिक की पहचान अब तक अज्ञात

डुमरी। (गुमला) बीती रात डुमरी से चैनपुर की ओर जा रही एक स्कॉर्पियो वाहन अनियंत्रित होकर नावाडीह चर्च के पास सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे से जोरदार टक्कर मारते हुए पलट गई। हादसा इतना भयावह था कि वाहन के परखच्चे उड़ गए, लेकिन स्कॉर्पियो

अपनी भाषा में पढ़ें

डुमरी। (गुमला) बीती रात डुमरी से चैनपुर की ओर जा रही एक स्कॉर्पियो वाहन अनियंत्रित होकर नावाडीह चर्च के पास सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे से जोरदार टक्कर मारते हुए पलट गई। हादसा इतना भयावह था कि वाहन के परखच्चे उड़ गए, लेकिन स्कॉर्पियो में लगे एयरबैग समय पर खुल जाने से यात्रियों की जान बच गई। स्थानीय लोगों के अनुसार यह बड़ी दुर्घटना होती, लेकिन एयरबैग ने बड़ा नुकसान होने से रोक दिया।

दुर्घटनाग्रस्त वाहन के अंदर एक बोरा चावल बिखरा हुआ पाया गया। इसके अलावा पहनने के गर्म कपड़े बरामद हुआ है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि गाड़ी किसकी है और हादसे के समय उसमें कितने लोग सवार थे।

ग्रामीणों ने बताया कि दुर्घटना के बाद कोई भी व्यक्ति वाहन के आसपास नहीं मिला। गाड़ी का नंबर भी स्पष्ट रूप से दिखाई नहीं दे रहा है, जिससे वाहन मालिक की पहचान नहीं हो पाई है।

सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। गाड़ी की पहचान, उसका नंबर तथा सवार लोगों की जानकारी जुटाने की प्रक्रिया जारी है। पुलिस यह भी जांच कर रही है हादसे की वास्तविक वजह क्या रही।
घटनास्थल पर बिजली का खंभा क्षतिग्रस्त हो गया है

डुमरी से आदित्य कुमार की रिपोर्ट

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram