फॉण्ट कनवर्टर NEW

Advertisement

Advertisement

एकता नगर में 31 अक्टूबर को भव्य रैली, झारखंड पुलिस के 10 जवान होंगे शामिल

सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती और राष्ट्रीय एकता दिवस के मौके पर गुजरात के एकता नगर (केवड़िया) में होने वाले राष्ट्रीय कार्यक्रम में झारखंड पुलिस भी हिस्सा लेगी। 31 अक्टूबर को होने वाली राष्ट्रीय मोटरसाइकिल रैली में झारखंड पुलिस की 10 सदस्यीय टीम 5 मोटरसाइकिलों

अपनी भाषा में पढ़ें

Advertisement

Advertisement

रांची: सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती और राष्ट्रीय एकता दिवस के मौके पर गुजरात के एकता नगर (केवड़िया) में होने वाले राष्ट्रीय कार्यक्रम में झारखंड पुलिस भी हिस्सा लेगी। 31 अक्टूबर को होने वाली राष्ट्रीय मोटरसाइकिल रैली में झारखंड पुलिस की 10 सदस्यीय टीम 5 मोटरसाइकिलों के साथ शामिल होगी।

इसको लेकर झारखंड पुलिस मुख्यालय की ओर से तैयारियों को लेकर जरूरी निर्देश जारी कर दिए गए हैं। झारखंड सशस्त्र पुलिस (JAP) के अधिकारियों को टीम के चयन और अन्य तैयारियां समय पर पूरी करने को कहा गया है।

JAP-1 डोरंडा से जवानों का होगा चयन

रैली के लिए जवानों का चयन JAP-1, डोरंडा से किया जाएगा। टीम के बेहतर संचालन के लिए JAP-1 से एक DSP को नोडल अधिकारी की जिम्मेदारी दी जाएगी।

झारखंड पुलिस की टीम विशेष तैयारी के साथ गुजरात जाएगी। वहीं, राष्ट्रीय एकता दिवस से जुड़े राज्य के कार्यक्रमों के समन्वय के लिए IG, मानवाधिकार को राज्य स्तरीय नोडल अधिकारी बनाया गया है।

एकता नगर में जुटेंगी देशभर की पुलिस टीमें

हर साल 31 अक्टूबर को सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया जाता है। इस मौके पर गुजरात के एकता नगर में राष्ट्रीय परेड और मोटरसाइकिल रैली आयोजित की जाती है।

इस आयोजन में विभिन्न राज्यों की पुलिस और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों की टीमें हिस्सा लेती हैं। झारखंड पुलिस की भागीदारी को राज्य के लिए गौरव का अवसर माना जा रहा है। इससे राष्ट्रीय स्तर पर एकता और अखंडता का संदेश भी मजबूत होगा।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram