फॉण्ट कनवर्टर NEW

झुका हुआ बिजली पोल, 11 हज़ार वोल्ट का तार, बड़ी दुर्घटना का डर

गुमला/चैनपुर प्रखंड मुख्यालय के प्रेमनगर हरिन काटा के समीप बिजली विभाग की घोर लापरवाही एक बड़े हादसे को न्योता दे रही है। यहां खेत में लगाया गया बिजली का पोल बुरी तरह से झुक गया है, जिससे 11,000 वोल्ट का हाई-टेंशन तार कभी भी गिर

अपनी भाषा में पढ़ें

गुमला/चैनपुर प्रखंड मुख्यालय के प्रेमनगर हरिन काटा के समीप बिजली विभाग की घोर लापरवाही एक बड़े हादसे को न्योता दे रही है। यहां खेत में लगाया गया बिजली का पोल बुरी तरह से झुक गया है, जिससे 11,000 वोल्ट का हाई-टेंशन तार कभी भी गिर सकता है, जिससे जान-माल का बड़ा नुकसान होने की आशंका है।जानकारी के अनुसार, चैनपुर प्रखंड मुख्यालय के प्रेमनगर हरिन काटा के पास खेत में गाड़ा गया बिजली का पोल खतरनाक तरीके से झुका हुआ है। पोल को कंक्रीट से जाम किया गया था, लेकिन अब वह कंक्रीट का हिस्सा भी हवा में लटका हुआ है, जो विभाग की घटिया कार्यप्रणाली और संवेदक की लापरवाही को साफ दर्शाता है। यह पोल कभी भी खेत में गिर सकता है, जिससे खेत में लगी फसलें नष्ट हो सकती हैं। सबसे बड़ा खतरा यह है कि खेत में चरने वाले गायों और भैंसों के साथ-साथ वहां काम करने वाले लोगों पर भी यह 11 हज़ार वोल्ट का तार गिर सकता है, जिससे बड़ी और जानलेवा दुर्घटना हो सकती है। प्रखंड के लोगों ने इस स्थिति के लिए सीधे तौर पर बिजली विभाग और संवेदक की लापरवाही को जिम्मेदार ठहराया है। उनका कहना है कि विभाग की अनदेखी के कारण पहले भी इस क्षेत्र में हादसे हो चुके हैं।यह गंभीर मामला बिजली विभाग की कार्यशैली पर सवाल खड़ा करता है। एक तरफ जहां विभाग को तत्काल प्रभाव से इस झुके हुए पोल को ठीक करना चाहिए, वहीं दूसरी ओर खेती कर ने वाले किसान ने विभाग से अखबार के माध्यम से कह की यह जानने को उत्सुक हैं कि यह मरम्मत कब तक की जाएगी— क्या विभाग किसी बड़ी दुर्घटना का इंतजार कर रहा है, या फिर केवल “खानापूर्ति” करके मामले को टाल दिया जाएगा?

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram