Career Adda: रक्षा, एयरोस्पेस, माइनिंग और कंस्ट्रक्शन क्षेत्र के प्रमुख सार्वजनिक उपक्रम ‘भारत अर्थ मूवर्स लिमिटेड’ (BEML) में नौकरी तलाश रहे युवाओं के लिए बेहतरीन अवसर सामने आया है। कंपनी ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर नॉन-एग्जीक्यूटिव संवर्ग में संविदा (Tenure) आधारित कुल 10 रिक्त पदों के लिए विस्तृत भर्ती अधिसूचना जारी की है। यह भर्ती विभिन्न तकनीकी ट्रेड में 3 वर्षीय इंजीनियरिंग डिप्लोमा पूरा कर चुके योग्य युवाओं के लिए निकाली गई है।
Read more: बीटेक और डिप्लोमा धारकों के लिए बड़ी खुशखबरी: RITES में निकली इंजीनियर भर्ती
श्रेणीवार रिक्तियों का विवरण और अंतिम तिथि
जारी अधिसूचना के मुताबिक, कुल 10 पदों में से सामान्य वर्ग (General) के लिए 6 पद, अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के लिए 2 पद, अनुसूचित जाति (SC) के लिए 1 पद और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के लिए 1 पद निर्धारित किया गया है। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। पात्र उम्मीदवार 8 सितंबर 2026 की रात 8:00 बजे तक बीईएमएल के आधिकारिक करियर पोर्टल पर जाकर अपना ऑनलाइन आवेदन सबमिट कर सकते हैं।
शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा
आवेदकों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से न्यूनतम 60 प्रतिशत अंकों के साथ 3 वर्ष का फुल-टाइम पॉलिटेक्निक इंजीनियरिंग डिप्लोमा होना अनिवार्य है। यह डिप्लोमा इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन, इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स, इंस्ट्रूमेंटेशन, इंडस्ट्रियल इलेक्ट्रॉनिक्स या मेकाट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में होना चाहिए।
अभ्यर्थियों की अधिकतम आयु सीमा 29 वर्ष तय की गई है, जिसकी गणना 8 सितंबर 2026 के आधार पर की जाएगी। केंद्र सरकार के नियमों के तहत आरक्षित श्रेणी (SC, ST, OBC व दिव्यांग) के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में नियमानुसार छूट मिलेगी।
Read more: IIT BHU Non-Teaching Recruitment 2026: 24 सितंबर तक करें आवेदन
वेतनमान, आवेदन शुल्क और चयन प्रक्रिया
इन पदों पर अंतिम रूप से चयनित उम्मीदवारों को 23,910 रुपये प्रति माह का मूल वेतन दिया जाएगा। इसके अलावा कंपनी के नियमानुसार अन्य भत्ते और सुविधाएं भी मिलेंगी।
आवेदन शुल्क: जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए 200 रुपये का आवेदन शुल्क निर्धारित है, जबकि एससी, एसटी और दिव्यांग वर्ग के उम्मीदवारों को कोई शुल्क नहीं देना होगा।
चयन प्रक्रिया: प्राप्त आवेदनों की शॉर्टलिस्टिंग के बाद अभ्यर्थियों को कंप्यूटर आधारित ऑनलाइन लिखित परीक्षा (CBT) के लिए बुलाया जाएगा। परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवारों का मूल दस्तावेज सत्यापन (Document Verification) किया जाएगा। परीक्षा की तिथि, समय और केंद्र की जानकारी अभ्यर्थियों को उनकी रजिस्टर्ड ईमेल आईडी पर भेजी जाएगी।




