फॉण्ट कनवर्टर NEW

घर से निकले विधानसभा कर्मी का धुर्वा डैम में मिला सामान, तलाश जारी

धुर्वा थाना क्षेत्र के धुर्वा डैम में झारखंड विधानसभा के एक कर्मी के डूबने की आशंका है। मृतक की पहचान बुलंद अख्तर के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, बुलंद अख्तर बुधवार को घर से निकले थे,

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची: धुर्वा थाना क्षेत्र के धुर्वा डैम में झारखंड विधानसभा के एक कर्मी के डूबने की आशंका है। मृतक की पहचान बुलंद अख्तर के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, बुलंद अख्तर बुधवार को घर से निकले थे, लेकिन वापस नहीं लौटे। परिवार ने उनकी तलाश शुरू की। इसी दौरान धुर्वा डैम के किनारे उनकी गाड़ी, चप्पल और बरसाती मिली। सामान मिलने के बाद पुलिस ने उनकी पहचान की।

घटना की सूचना मिलने पर धुर्वा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस को आशंका है कि बुलंद अख्तर ने डैम में छलांग लगाई है।

शव की तलाश के लिए पुलिस ने NDRF की टीम को सूचना दी है। टीम के पहुंचने के बाद डैम में रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जाएगा।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना के पीछे की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram