फॉण्ट कनवर्टर NEW

क्रिसमस पर्व से पहले चैनपुर में उमड़ा आस्था का सैलाब, निकली शोभा यात्रा

चैनपुर (गुमला): अगामी क्रिसमस पर्व को लेकर चैनपुर प्रखंड में रविवार को आस्था, उल्लास और भाईचारे का अद्भुत नजारा देखने को मिला। ऑल चर्चेस क्रिश्चियन कमेटी चैनपुर के तत्वावधान में आयोजित क्रिसमस कार्निवल के अवसर पर भव्य शोभा यात्रा निकाली गई, जिसमें प्रखंड क्षेत्र के

अपनी भाषा में पढ़ें

चैनपुर (गुमला): अगामी क्रिसमस पर्व को लेकर चैनपुर प्रखंड में रविवार को आस्था, उल्लास और भाईचारे का अद्भुत नजारा देखने को मिला। ऑल चर्चेस क्रिश्चियन कमेटी चैनपुर के तत्वावधान में आयोजित क्रिसमस कार्निवल के अवसर पर भव्य शोभा यात्रा निकाली गई, जिसमें प्रखंड क्षेत्र के हजारों की संख्या में क्रिश्चियन समुदाय के श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

शोभा यात्रा के दौरान “माता मरियम की जय” और “प्रभु यीशु की जय” जैसे गगनभेदी नारों से पूरा इलाका भक्तिमय माहौल में सराबोर हो गया। श्रद्धालु रंग-बिरंगे परिधानों में सजे-धजे नजर आए, वहीं धार्मिक झांकियों, भक्ति गीतों और सामूहिक संगीत ने शोभा यात्रा की भव्यता को और बढ़ा दिया। गीत-संगीत की धुनों पर श्रद्धालु झूमते-नाचते दिखे, जिससे वातावरण पूरी तरह उत्सवमय बन गया।

शोभा यात्रा चैनपुर के विभिन्न मार्गों से शांतिपूर्ण ढंग से गुजरते हुए अपने गंतव्य तक पहुंची। आयोजन के दौरान स्थानीय लोगों का सहयोग सराहनीय रहा, वहीं सुरक्षा और व्यवस्था को लेकर भी विशेष ध्यान दिया गया।

कमेटी के सदस्यों ने बताया कि क्रिसमस पर्व प्रेम, शांति और मानवता का संदेश देता है। इस शोभा यात्रा का उद्देश्य इसी संदेश को समाज के हर वर्ग तक पहुंचाना है। आयोजन के सफल संपन्न होने से पूरे चैनपुर क्षेत्र में उत्साह और उल्लास का माहौल बना रहा।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram