फॉण्ट कनवर्टर NEW

बड़कागांव में बीच-बचाव करने गए युवक पर चाकू से हमला

Hazaribagh: बड़कागांव के भुईंया टोली इलाके में दो लोगों के बीच हुए विवाद में बीच-बचाव करना एक युवक को भारी पड़ गया। झगड़े को शांत कराने पहुंचे जॉनसन कुमार पर चाकू से हमला कर दिया गया, जिससे उसके माथे और चेहरे पर गंभीर चोटें आईं।

अपनी भाषा में पढ़ें

Hazaribagh: बड़कागांव के भुईंया टोली इलाके में दो लोगों के बीच हुए विवाद में बीच-बचाव करना एक युवक को भारी पड़ गया। झगड़े को शांत कराने पहुंचे जॉनसन कुमार पर चाकू से हमला कर दिया गया, जिससे उसके माथे और चेहरे पर गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया था।

मामले की गंभीरता को देखते हुए बड़कागांव पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी 19 वर्षीय कपिल कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह ने बताया कि घायल युवक के पिता जागेश्वर राम के आवेदन के आधार पर बड़कागांव थाना कांड संख्या 80/26 दर्ज किया गया। आरोपी के खिलाफ बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की गई।

पुलिस के अनुसार, कपिल भुईंया, राजू भुईंया और मुकेश राम के बीच झगड़ा चल रहा था। इसी दौरान जॉनसन कुमार बीच-बचाव करने पहुंचा, तभी कपिल कुमार ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। पुलिस ने करीब 24 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram