फॉण्ट कनवर्टर NEW

बालीडीह में तीन आदिवासी युवकों की मौ’त पर उठा बड़ा सवाल, जांच की मांग

Bokaro: बालीडीह थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पर मिले तीन आदिवासी युवकों के शवों के मामले ने नया मोड़ ले लिया है। शुक्रवार को आदिवासी बचाव मोर्चा की बैठक आयोजित कर घटना की निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग

अपनी भाषा में पढ़ें

Bokaro: बालीडीह थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पर मिले तीन आदिवासी युवकों के शवों के मामले ने नया मोड़ ले लिया है। शुक्रवार को आदिवासी बचाव मोर्चा की बैठक आयोजित कर घटना की निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की गई।

Read more: बोकारो में रेलवे ट्रैक पर मिले तीन युवकों के शव, इलाके में फैली सनसनी!

बैठक को संबोधित करते हुए मोर्चा के अध्यक्ष अमित सोरेन ने कहा कि गुरुवार को राधानगर पंचायत के लावाटांड़ स्थित रेलवे ट्रैक पर तीन युवकों के शव बरामद किए गए थे। उनका कहना है कि घटनास्थल की परिस्थितियां इस ओर संकेत करती हैं कि तीनों की हत्या करने के बाद शवों को रेलवे ट्रैक पर फेंका गया हो सकता है। उन्होंने आरोप लगाया कि हत्या की सच्चाई छिपाने के लिए रेलवे ट्रैक का इस्तेमाल किया गया है।

मोर्चा ने प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष और गहन जांच कराने की मांग की है। साथ ही हत्या में शामिल आरोपियों और कथित षड्यंत्रकारियों की पहचान कर उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई करने की अपील की गई है।

बैठक में मौजूद सदस्यों ने कहा कि पीड़ित परिवारों को हर हाल में न्याय मिलना चाहिए। संगठन ने मांग की कि दोषियों को उनके अपराध के अनुरूप कठोर सजा दी जाए, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। इस दौरान अजीत मुर्मू, संजय मुर्मू, महेश सोरेन, दिनेश मुर्मू सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram