फॉण्ट कनवर्टर NEW

शादी की खुशियां बनी मातम, हादसे में घायल महिला ने तोड़ा दम

Jamshedpur: पूर्वी सिंहभूम जिले के बहरागोड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत गम्हरिया चौक के पास एनएच-49 पर शुक्रवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे ने एक परिवार की खुशियों को गहरे मातम में बदल दिया। इस हादसे में गंभीर रूप से घायल काठुलिया कैमी निवासी चिंतामणि नायेक (चित्रा)

अपनी भाषा में पढ़ें

Jamshedpur: पूर्वी सिंहभूम जिले के बहरागोड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत गम्हरिया चौक के पास एनएच-49 पर शुक्रवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे ने एक परिवार की खुशियों को गहरे मातम में बदल दिया। इस हादसे में गंभीर रूप से घायल काठुलिया कैमी निवासी चिंतामणि नायेक (चित्रा) का ओडिशा में इलाज के दौरान निधन हो गया।

मिली जानकारी के अनुसार, चिंतामणि नायेक अपने बड़े बेटे स्वपन नायक के साथ बाइक से ओडिशा जा रही थीं। घर में छोटे बेटे की शादी की बातचीत चल रही थी और उसी सिलसिले में वे लड़की देखने जा रहे थे। परिवार में खुशी का माहौल था और भविष्य को लेकर कई उम्मीदें जुड़ी थीं, लेकिन रास्ते में ही यह सफर दर्दनाक हादसे में बदल गया।

बताया जाता है कि जैसे ही उनकी बाइक गम्हरिया चौक के समीप पहुंची, तभी तेज रफ्तार से आ रही एक मारुति बलेनो कार ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि चिंतामणि नायेक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं, जबकि उनका बेटा भी हादसे से स्तब्ध रह गया।

घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें बेहतर इलाज के लिए ओडिशा ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उनकी जान बचाने की भरसक कोशिश की। हालांकि उनकी चोटें बेहद गंभीर थीं और इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।

इधर, जैसे ही चिंतामणि नायेक की मौत की खबर उनके गांव काठुलिया कैमी पहुंची, पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और जिस घर में शादी की तैयारियों की चर्चा चल रही थी, वहां अब मातम पसरा हुआ है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram