फॉण्ट कनवर्टर NEW

Advertisement
Advertisement

बहरागोड़ा में 17 वर्षीय किशोरी ने की आत्महत्या, गांव में पसरा सन्नाटा

Jamshedpur News: पूर्वी सिंहभूम जिले के बहरागोड़ा प्रखंड के बरसोल थाना क्षेत्र से एक दर्दनाक खबर आई है। सांड्रा पंचायत के आड़ंग गांव में 17 वर्षीय किशोरी नंदिनी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।इस घटना ने पूरे गांव को सदमे में डाल दिया है। घर

अपनी भाषा में पढ़ें

Advertisement

Jamshedpur News: पूर्वी सिंहभूम जिले के बहरागोड़ा प्रखंड के बरसोल थाना क्षेत्र से एक दर्दनाक खबर आई है। सांड्रा पंचायत के आड़ंग गांव में 17 वर्षीय किशोरी नंदिनी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
इस घटना ने पूरे गांव को सदमे में डाल दिया है।

घर की रेलिंग से साड़ी का फंदा बनाकर दी जान

जानकारी के मुताबिक, नंदिनी ने कुछ महीने पहले ही कक्षा 9 में दाखिला लिया था, लेकिन पिछले कुछ दिनों से वह स्कूल नहीं जा रही थी।
मंगलवार को जब घर के सभी सदस्य बाहर थे, तभी उसने घर की लोहे की रेलिंग में साड़ी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली।
परिवार के लौटने पर उसकी मां ने जब यह दृश्य देखा तो घर में कोहराम मच गया।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शुरू की जांच

सूचना मिलते ही बरसोल थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पंचनामा तैयार कर शव को पोस्टमार्टम के लिए घाटशिला भेजा।
थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और यह समझने की कोशिश हो रही है कि नंदिनी ने इतना बड़ा कदम क्यों उठाया।

गांव में पसरा सन्नाटा, परिवार का रो-रोकर बुरा हाल

इस घटना के बाद आड़ंग गांव में शोक और सन्नाटा छा गया है।
नंदिनी की उम्र कम थी और वह पढ़ाई में आगे बढ़ना चाहती थी, लेकिन अचानक इस कदम ने सभी को हिला दिया।
गांव के लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि ऐसे मामलों में मानसिक स्वास्थ्य और स्कूल से जुड़ी जागरूकता बढ़ाई जाए।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram