फॉण्ट कनवर्टर NEW

JSSC-CGL जांच पर बाबूलाल मरांडी ने सरकार से मांगा जवाब

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने JSSC-CGL मामले की CID जांच को लेकर राज्य सरकार पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए कहा कि जांच फिलहाल अभ्यर्थियों और एजेंटों की गिरफ्तारी तक सीमित दिखाई दे रही है,

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने JSSC-CGL मामले की CID जांच को लेकर राज्य सरकार पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए कहा कि जांच फिलहाल अभ्यर्थियों और एजेंटों की गिरफ्तारी तक सीमित दिखाई दे रही है, जबकि पूरे मामले से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच होनी चाहिए।

मरांडी ने दावा किया कि विनोद सिंह के पास JSSC-CGL परीक्षा के एडमिट कार्ड मिलने की बात सामने आई थी। उन्होंने सवाल उठाया कि इस मामले में उनसे पूछताछ क्यों नहीं की गई। उन्होंने कहा कि परीक्षा से जुड़े पूरे नेटवर्क की जांच जरूरी है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने गिरिडीह को कथित परीक्षा घोटाले का एक प्रमुख केंद्र बताते हुए कहा कि वहां से कई लोगों की गिरफ्तारी हुई है। उन्होंने सवाल किया कि अब तक वहां के झामुमो नेताओं से पूछताछ क्यों नहीं हुई।

मरांडी ने मुख्यमंत्री से सवाल करते हुए कहा कि इतने बड़े कथित परीक्षा मामले में केवल अभ्यर्थियों और एजेंटों को जिम्मेदार मानना उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि जांच का दायरा बढ़ाकर पूरे नेटवर्क की भूमिका सामने लानी चाहिए।

उन्होंने अनुराग गुप्ता, सुधीर गुप्ता, नीरज सिन्हा, मनोज कौशिक, प्रशांत कुमार और विनोद सिंह की भूमिका की भी जांच की मांग की। साथ ही प्रशांत कुमार और सुधीर गुप्ता के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने और उन्हें पद पर बनाए रखने को लेकर भी सवाल उठाया।

मरांडी ने कहा कि CID जांच पर लोगों का भरोसा तभी मजबूत होगा, जब जांच केवल छोटे आरोपियों तक सीमित न रहकर मामले से जुड़े सभी पहलुओं और जिम्मेदार लोगों तक पहुंचे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram