फॉण्ट कनवर्टर NEW

घर में सब सोते रहे, रातों-रात चोर ले उड़े लाखों के गहने?

Jamshedpur News: जमशेदपुर के आजाद नगर इलाके में शनिवार की देर रात एक ऐसी चोरी हुई, जिसने पूरे मोहल्ले को चौंका दिया। बागान शाही रोड नंबर 7, क्रॉस रोड नंबर 3 में रहने वाले वकार अनवर के घर से करीब चार लाख के सोने के

अपनी भाषा में पढ़ें

Jamshedpur News: जमशेदपुर के आजाद नगर इलाके में शनिवार की देर रात एक ऐसी चोरी हुई, जिसने पूरे मोहल्ले को चौंका दिया। बागान शाही रोड नंबर 7, क्रॉस रोड नंबर 3 में रहने वाले वकार अनवर के घर से करीब चार लाख के सोने के गहने गायब हो गए, जबकि परिवार के सभी सदस्य उसी समय घर के अंदर मौजूद थे।

सुबह उठते ही खुला ताला और बिखरा सामान देखकर हैरानी

रविवार सुबह जब घर वाले उठे, तो सबसे पहले मेन गेट का ताला खुला देख सब सकते में आ गए। डाइनिंग टेबल पर घर की चाबी पड़ी थी, जबकि रात को इसे अंदर सुरक्षित जगह रखा गया था। अंदर पहुंचे तो अलमारी खुली थी और सामान बिखरा पड़ा था। जांच में पता चला कि चोर एक सोने का नेकलेस, दो ईयररिंग्स और एक अंगूठी लेकर फरार हो गए। गहनों का खाली डिब्बा घर के आंगन में फेंका हुआ मिला।

मौके पर पहुंची पुलिस ने फिंगरप्रिंट से लेकर सीसीटीवी तक खंगाले

सूचना मिलते ही आजाद नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घर के हर कोने की बारीकी से जांच की। मेन गेट और अलमारी के आसपास से फिंगरप्रिंट लिए गए। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है, ताकि चोरों के आने-जाने का सुराग मिल सके।

परिवार सदमे में, पुलिस से जल्द गिरफ्तारी की उम्मीद

वकार अनवर ने बताया कि चोरी का पता चलने के बाद से परिवार डरा हुआ है। किसी को विश्वास नहीं हो रहा कि घर के भीतर रहते हुए भी चोर बिना आवाज किए गहने लेकर निकल गए। उन्होंने पुलिस से जल्द कार्रवाई कर गहने बरामद करने की उम्मीद जताई है। फिलहाल मामले की प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और पुलिस इसे गंभीरता से जांच रही है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram