फॉण्ट कनवर्टर NEW

Advertisement
Advertisement

“चाईबासा में CRPF की साइकिल रैली से जागरूकता”

Chaibasa News: पश्चिमी सिंहभूम जिले में सार्वजनिक संपत्ति की सुरक्षा और नागरिक भावना को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) की 26वीं वाहिनी ने रविवार, 30 नवंबर को विशेष जागरूकता अभियान और साइकिल रैली का आयोजन किया। यह कार्यक्रम सुबह 8:30

अपनी भाषा में पढ़ें

Advertisement

Chaibasa News: पश्चिमी सिंहभूम जिले में सार्वजनिक संपत्ति की सुरक्षा और नागरिक भावना को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) की 26वीं वाहिनी ने रविवार, 30 नवंबर को विशेष जागरूकता अभियान और साइकिल रैली का आयोजन किया। यह कार्यक्रम सुबह 8:30 बजे से 10:00 बजे तक किरिबुरु कैंप और आसपास के क्षेत्रों में आयोजित किया गया।

इस जागरूकता पहल का नेतृत्व 26वीं वाहिनी के कमांडेंट राजीव रंजन ने किया। उनके निर्देशन में डी/26वीं वाहिनी के जवानों ने सड़क मार्गों से होते हुए रैली निकाली और लोगों को बताया कि सरकारी संपत्ति देश की अमूल्य धरोहर है, जिसकी रक्षा हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।

कार्यक्रम में द्वितीय कमान अधिकारी प्रकाश चंद्र बादल, निरीक्षक जीडी अंजु कुमार सिंह, निरीक्षक जीडी अलार डुगडुग (समवाय अधिकारी डी/26 बटालियन) सहित बड़ी संख्या में अधिकारी और जवान मौजूद रहे। साइकिल रैली के माध्यम से जवानों ने स्वच्छता, अनुशासन, सामाजिक जिम्मेदारी और राष्ट्रीय संसाधनों की रक्षा को लेकर जनता में जागरूकता का संदेश फैलाया।

इस दौरान नागरिकों से अपील की गई कि वे स्कूल, अस्पताल, सड़कें, सरकारी भवन जैसी सार्वजनिक संपत्तियों को सुरक्षित रखने में सहयोग दें और जिम्मेदार नागरिक होने का परिचय दें।

किरिबुरु क्षेत्र के स्थानीय लोगों ने CRPF की इस सार्थक पहलकदमी स्वागत किया। नागरिकों का कहना है कि ऐसे जागरूकता कार्यक्रम न सिर्फ लोगों का नजरिया बदलते हैं, बल्कि युवा पीढ़ी में भी सार्वजनिक संपत्ति की सुरक्षा को लेकर सकारात्मक संदेश पहुंचाते हैं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram