फॉण्ट कनवर्टर NEW

ओकुलस ट्रॉमा से बचाव के लिए चास में निकली जागरूकता रैली, छात्रों ने दिया संदेश

Bokaro News: चास स्थित बिरसा विकास आईटीआई द्वारा बुधवार को ओकुलस ट्रॉमा (नेत्र आघात) से बचाव को लेकर एक जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। यह रैली महादेश निदेशालय, नई दिल्ली के निर्देशानुसार आयोजित की गई, जिसके तहत सभी प्रशिक्षण संस्थानों को नेत्र आघात में

अपनी भाषा में पढ़ें

Bokaro News: चास स्थित बिरसा विकास आईटीआई द्वारा बुधवार को ओकुलस ट्रॉमा (नेत्र आघात) से बचाव को लेकर एक जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। यह रैली महादेश निदेशालय, नई दिल्ली के निर्देशानुसार आयोजित की गई, जिसके तहत सभी प्रशिक्षण संस्थानों को नेत्र आघात में कमी लाने एवं उससे बचाव के लिए प्रशिक्षणार्थियों और आमजन को जागरूक करने का निर्देश दिया गया था।
इसी क्रम में बिरसा विकास आईटीआई एवं बिरसा कॉलेज ऑफ नर्सिंग के छात्र-छात्राओं ने संयुक्त रूप से रैली निकालकर समाज में नेत्र सुरक्षा को लेकर जन-जागरूकता फैलाने का प्रयास किया। रैली बिरसा विकास आईटीआई परिसर से शुरू होकर महावीर चौक, धर्मशाला चौक होते हुए पुनः संस्थान परिसर में आकर संपन्न हुई। रैली के दौरान विद्यार्थियों ने दृष्टि की रक्षा, स्वास्थ्य की सुरक्षा और नेत्र सुरक्षा अपनाओ, नज़रें बचाओ जैसे नारों के माध्यम से लोगों को आंखों की सुरक्षा के प्रति सचेत किया। इस अवसर पर संस्थान के निदेशक शैलेश कुमार ने कहा कि वर्तमान समय में लगातार मोबाइल फोन और टेलीविजन देखने जैसी आदतों के कारण आंखों से जुड़ी समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि रैली में शामिल छात्र-छात्राएं अपने घर, समाज और आसपास के लोगों को नेत्र सुरक्षा के प्रति जागरूक करेंगे, जिससे ओकुलस ट्रॉमा जैसी समस्याओं से बचाव संभव हो सके और भारत सरकार के इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम को सफल बनाया जा सके।
कार्यक्रम में आईटीआई के प्राचार्य रोहित कुमार दास एवं बिरसा कॉलेज ऑफ नर्सिंग के प्राचार्य अरुण कुमार विशेष रूप से उपस्थित थे। मौके पर बिरसा विकास आईटीआई एवं बिरसा कॉलेज ऑफ नर्सिंग के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं भी मौजूद रहे। रैली में छात्र-छात्राओं की सक्रिय सहभागिता और उत्साह सराहनीय रहा।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram