फॉण्ट कनवर्टर NEW

पश्चिमी सिंहभूम में जन्म–मृत्यु निबंधन पर जागरूकता अभियान शुरू

Chaibasa News: पश्चिमी सिंहभूम जिले में जन्म–मृत्यु प्रमाण पत्र निबंधन को लेकर आम नागरिकों के बीच जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से शुक्रवार को समाहरणालय परिसर से छह जागरूकता वाहनों को रवाना किया गया। उपायुक्त चन्दन कुमार ने हरी झंडी दिखाकर इन वाहनों को रवाना किया।

अपनी भाषा में पढ़ें

इस अवसर पर बताया गया कि जागरूकता वाहन अगले पांच दिनों तक जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं सुदूरवर्ती क्षेत्रों में भ्रमण करेंगे। वाहनों के माध्यम से जन्म–मृत्यु निबंधन से संबंधित जानकारी का व्यापक प्रचार–प्रसार किया जाएगा, ताकि जिले में शत-प्रतिशत निबंधन के लक्ष्य को प्राप्त किया जा सके।
जागरूकता वाहनों के जरिए स्थानीय हो भाषा सहित हिंदी और उड़िया भाषा में ध्वनि विस्तारक यंत्र तथा पोस्टर और पंपलेट के माध्यम से आम नागरिकों को जागरूक किया जाएगा।
मौके पर सिविल सर्जन भारती गोरती मिंज, जिला पंचायती राज पदाधिकारी सबिता टोपनो, जिला सांख्यिकी पदाधिकारी फ्रांसिस कुजूर सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram