Ranchi News : झारखंड पुलिस में इंस्पेक्टर से DSP (उप पुलिस अधीक्षक) के पद पर प्रमोशन को लेकर उठे विवाद पर झारखंड हाईकोर्ट ने सख्त रुख अपनाया है। बुधवार को हुई सुनवाई में न्यायालय ने सभी प्रतिवादियों को नोटिस जारी कर जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है। अदालत ने यह भी स्पष्ट किया कि इस मामले में लिए जाने वाले अंतिम निर्णय का प्रभाव प्रमोशन प्रक्रिया पर पड़ेगा। दरअसल, पंकज भूषण और अन्य पुलिस अधिकारियों ने हाईकोर्ट में एक याचिका दाखिल कर JPSC को भेजी गई वरीयता सूची को चुनौती दी है। याचिकाकर्ताओं का आरोप है कि वरिष्ठता सूची…
Author: Muzaffar Hussain
Ranchi News : झारखंड हाईकोर्ट ने पेसा एक्ट की नियमावली लागू नहीं करने को लेकर राज्य सरकार पर सख्त रुख अपनाया है। अदालत ने बुधवार को मुख्य सचिव और पंचायती राज विभाग के प्रधान सचिव को अवमानना का नोटिस जारी किया है और 5 अगस्त 2025 तक जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है। यह कार्रवाई आदिवासी बुद्धिजीवी मंच की ओर से दाखिल अवमानना याचिका पर हुई सुनवाई के बाद की गई। मुख्य न्यायाधीश एम.एस. रामचंद्र राव और न्यायमूर्ति राजेश शंकर की खंडपीठ ने साफ कहा कि जुलाई 2024 में ही अदालत ने सरकार को दो महीने के भीतर पेसा…
Ranchi News : झारखंड हाईकोर्ट ने गैस एजेंसी के ग्राहकों को दूसरी एजेंसी में जबरन स्थानांतरित करने के मामले में अहम फैसला सुनाया है। जस्टिस गौतम कुमार चौधरी की अदालत में बुधवार को हुई सुनवाई के बाद अदालत ने इंडेन और बीपीसीएल के उस आदेश पर रोक लगा दी है, जिसके तहत मजबूत गैस एजेंसियों के ग्राहकों को कमज़ोर एजेंसियों में ट्रांसफर किया जा रहा था। यह याचिका रांची की देवी गैस एजेंसी सहित 12 गैस एजेंसियों की ओर से दाखिल की गई थी। सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ताओं की ओर से अधिवक्ता रूपेश सिंह ने तर्क दिया कि गैस एजेंसियों…
Jamtara News : झारखंड के जामताड़ा जिले में साइबर अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में पुलिस को अब तक की सबसे बड़ी सफलता मिली है। एसपी राजकुमार मेहता के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई में 25 लाख रुपये नगद, 10 मोबाइल फोन और 90 सिम कार्ड बरामद किए गए हैं। इस पूरे ऑपरेशन में 2 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार भी किया गया है। पुलिस के अनुसार, लंबे समय से इन अपराधियों की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही थी। गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की गई, जिसमें यह बड़ी कामयाबी हाथ लगी। बरामद की गई नकदी…
Ranchi News : झारखंड सरकार राज्य में नीली क्रांति को सफल बनाने की दिशा में तेजी से कदम बढ़ा रही है। इसी कड़ी में बुधवार को कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की की अध्यक्षता में पशुपालन भवन, रांची में मत्स्य विभाग की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में मंत्री तिर्की ने निर्देश दिया कि राज्य के सभी जिलों में मत्स्य फीड मिल निर्माण के लिए विस्तृत प्रस्ताव तैयार किया जाए। उन्होंने कहा कि पहले से संचालित फीड मिलों को आधुनिक तकनीक से अपग्रेड करने के लिए विशेष कमिटी गठित की जाएगी। साथ ही, उन्होंने यह भी स्पष्ट…
Ranchi News : झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के केंद्रीय महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि केंद्र सरकार का विपक्ष शासित राज्यों के प्रति रवैया पक्षपातपूर्ण है। बुधवार को रांची स्थित पार्टी कार्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में उन्होंने यह टिप्पणी आपातकाल की बरसी के अवसर पर की। भट्टाचार्य ने वर्ष 1975 में लगे आपातकाल की चर्चा करते हुए कहा कि उस समय की परिस्थितियों को समझना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि आज के समय में भी देश में अघोषित आपातकाल जैसी स्थिति बन चुकी है, जिसमें कभी नोटबंदी तो कभी कोरोना जैसी आपदाओं का बहाना बनाकर आम जनता की आवाज…
Ranchi News : रांची जिला अंतर्गत सिल्ली प्रखंड के कोचो पंचायत, मारदु गांव में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक रॉयल बंगाल टाइगर गांव के एक आवासीय परिसर में घुस गया। यह खतरनाक जंगली बाघ स्थानीय निवासी पूरण चंद महतो के घर में अचानक प्रवेश कर गया और वहां अंदर ही लॉक हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम तुरंत सक्रिय हुई और पूरे क्षेत्र में सुरक्षा घेरा बनाकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। रेस्क्यू टीम ने पूरी सतर्कता और सावधानी से बाघ को सुरक्षित तरीके से पकड़कर अपने कब्जे में ले लिया। बाघ के…
Ranchi News : झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) द्वारा आयोजित वन क्षेत्र पदाधिकारी प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा (विज्ञापन संख्या-04/2024) का आयोजन 29 जून 2025 को रांची जिले के 50 परीक्षा केंद्रों में किया जाएगा। इस परीक्षा के सफल संचालन और कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से प्रशासन द्वारा विशेष तैयारियाँ की गई हैं। रांची के उपायुक्त और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के संयुक्त आदेशानुसार परीक्षा केंद्रों के आसपास पुलिस बल और दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई है। साथ ही, किसी भी प्रकार की गड़बड़ी या भीड़ से बचाव के लिए प्रत्येक परीक्षा केंद्र के 200 मीटर की परिधि में निषेधाज्ञा लागू…
Ranchi News : रांची जिला अंतर्गत सिल्ली प्रखंड के कोचो पंचायत, मारदु गांव में उस समय हड़कंप मच गया जब एक बाघ (रॉयल बंगाल टाइगर) स्थानीय निवासी पूरण चंद महतो के आवासीय परिसर में घुस गया और अंदर ही लॉक हो गया। घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए अनुमंडल दंडाधिकारी, सदर, रांची द्वारा BNS की धारा 163 के अंतर्गत क्षेत्र में निषेधाज्ञा लागू कर दी गई है। यह निषेधाज्ञा पूरण चंद महतो के घर से 200 मीटर की परिधि में…
Ranchi News : सैंटेविटा अस्पताल, रांची में 18 जून 2025 को एक विशेष चैरिटी कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जो स्वर्गीय रमेश लाल वर्मा की पुण्य स्मृति को समर्पित था। यह आयोजन अस्पताल की कार्यकारी निदेशक रेशमा साहू द्वारा उनके पिता की याद में किया गया, जो समाजसेवा के प्रति उनकी गहरी निष्ठा को दर्शाता है। कार्यक्रम के अंतर्गत अस्पताल के कर्मचारियों के बच्चों को शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी सामग्री वितरित की गई, जिसमें स्कूल बैग, लंच बॉक्स, पेंसिल बॉक्स, पानी की बोतलें, शतरंज और लूडो जैसे खेल शामिल थे। इस पहल का उद्देश्य बच्चों को मोबाइल और डिजिटल…
Ranchi News : झारखंड में जल जीवन मिशन की प्रगति और क्रियान्वयन को लेकर मुख्य सचिव अलका तिवारी ने बुधवार को सभी जिलों के उपायुक्तों के साथ वर्चुअल माध्यम से समीक्षा बैठक की। उन्होंने इस दौरान मिशन के तहत आ रही चुनौतियों पर चर्चा करते हुए उनके त्वरित समाधान का सुझाव दिया। मुख्य सचिव ने सभी DC को मिशन में नेतृत्व की भूमिका निभाने का निर्देश दिया और कहा कि जल जीवन मिशन राज्य के लिए एक अत्यंत महत्वपूर्ण योजना है, जिसके सफल कार्यान्वयन में सभी जिलाधिकारियों की सक्रिय भागीदारी अनिवार्य है। उन्होंने स्पष्ट किया कि मिशन के कार्यों की…
Ranchi News : 26 जून 2025 को निषिद्ध मादक पदार्थों के विरुद्ध राज्यव्यापी जागरूकता अभियान के तहत रांची में मैराथन दौड़ और समापन समारोह का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन खेलकूद एवं युवा कार्य निदेशालय के तत्वावधान में संपन्न होगा। मैराथन दौड़ की शुरुआत प्रातः 6:00 बजे बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम, मोरहाबादी से होगी। दौड़ का मार्ग बापू वाटिका, एसएसपी आवास, रेडियम रोड, कचहरी चौक, शहीद चौक होते हुए अल्बर्ट एक्का चौक पर समाप्त होगा। इस मैराथन का उद्देश्य युवाओं में मादक पदार्थों के प्रति जागरूकता फैलाना और एक नशामुक्त समाज की दिशा में सार्थक पहल करना है।…
Ranchi/Chatra News : चतरा जिले के टंडवा थाना क्षेत्र में CCL की पिपरवार कोल परियोजना से जुड़ा एक बड़ा घोटाला उजागर हुआ है। इस मामले में संगठित तरीके से सरकारी कर्मियों और CCl के अधिकारियों की मिलीभगत से फर्जी दस्तावेजों के आधार पर मुआवजा वितरण और नौकरी दिए जाने का आरोप लगा है। यह मामला टंडवा थाना कांड संख्या – 54/2025, दिनांक 29/03/2025 को दर्ज किया गया है। इस घोटाले को लेकर दुर्गा उरांव उर्फ दुर्गा मुंडा नामक शिकायतकर्ता ने झारखंड के पुलिस महानिदेशक को एक पत्र सौंपते हुए मामले की ACB (Anti Corruption Bureau) या CID (Criminal Investigation Department) से…
Ranchi News : झारखंड की राजधानी रांची के कांके विधानसभा क्षेत्र से जुड़े सैकड़ों सामाजिक और आरटीआई कार्यकर्ता मंगलवार को भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवादी) लिबरेशन यानी भाकपा माले में शामिल हो गए। यह सामूहिक राजनीतिक सहभागिता जनहित से जुड़े मुद्दों पर लगातार संघर्ष कर रहे कार्यकर्ताओं के लिए एक नई शुरुआत मानी जा रही है। इस ऐतिहासिक पल की औपचारिक घोषणा रांची के पुराने विधानसभा भवन में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम के दौरान की गई। कार्यक्रम में सिंदरी विधायक चंद्रदेव महतो, पूर्व विधायक विनोद सिंह, राज्य सचिव मनोज भक्त, सेंट्रल कमेटी सदस्य गीता मंडल, पांकी जिला परिषद सदस्य खुशबू…
रांची: झारखंड हाईकोर्ट ने DAV कपिलदेव स्कूल के Ex Principal मनोज कुमार सिन्हा की जमानत रद्द कर दी है। यह फैसला यौन शोषण के गंभीर आरोप झेल रही पीड़िता की याचिका पर सुनवाई के बाद जस्टिस एके चौधरी की अदालत ने सुनाया। कोर्ट ने यह कहते हुए जमानत रद्द की कि आरोपी का खुले में रहना न्यायिक प्रक्रिया के लिए खतरनाक है। पीड़िता की ओर से अदालत को बताया गया कि आरोपी ने न केवल गवाहों को धमकाने की कोशिश की, बल्कि सबूतों से भी छेड़छाड़ की। इतना ही नहीं, आरोपी ने कथित रूप से उग्रवादी संगठन PLFI के सदस्यों…
Ranchi News : खलारी थाना क्षेत्र में वर्ष 2021 में दर्ज गांजा तस्करी के एक चर्चित मामले में रांची स्थित एनडीपीएस (NDPS) मामलों के विशेष न्यायाधीश संजीव कुमार की अदालत ने मंगलवार को दो आरोपियों को बरी कर दिया। अदालत ने यह फैसला सबूतों के अभाव और जांच में गंभीर खामियों को देखते हुए सुनाया। बरी किए गए आरोपियों के नाम आजाद अंसारी और राम प्रवेश गोप हैं। बचाव पक्ष के अधिवक्ता जितेन्द्र कुमार ने मामले की सुनवाई के दौरान गवाहों से सख्त जिरह की और जांच प्रक्रिया में कई लापरवाहियों को उजागर किया। अदालत ने अपने फैसले में कहा…
Ranchi News : UGC NET-2025 परीक्षा को शांतिपूर्ण और कदाचारमुक्त वातावरण में संपन्न कराने हेतु रांची जिला प्रशासन ने कड़े कदम उठाए हैं। परीक्षा का आयोजन 25 जून से 29 जून 2025 तक जिले के 6 विभिन्न परीक्षा केंद्रों में दो पालियों में किया जा रहा है। इस दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी संभावित गड़बड़ी को रोकने के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी और वरीय पुलिस अधीक्षक रांची के निर्देश पर परीक्षा केंद्रों पर दंडाधिकारी के साथ-साथ पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की गई है। साथ ही, अनुमंडल दंडाधिकारी, सदर, रांची ने BNS की धारा 163…
New Delhi : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मंगलवार को अपने दिल्ली प्रवास के दौरान नई दिल्ली स्थित नवनिर्मित झारखंड भवन का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने भवन की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और मौजूद अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि झारखंड भवन में आने वाले अतिथियों की सभी सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जाए। साथ ही, नियमित रूप से साफ-सफाई और भवन के संपूर्ण मेंटेनेंस की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जानी चाहिए। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने अतिथि कक्ष, कांफ्रेंस हॉल, डाइनिंग हॉल सहित भवन के अन्य हिस्सों…
Ranchi News : वर्ष 2025 के मोहर्रम जुलूस को लेकर सेंट्रल मोहर्रम कमेटी, रांची द्वारा आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक मंगलवार को मधुबन मार्केट, मेन रोड स्थित प्रधान कार्यालय परिसर में संपन्न हुई। यह बैठक कमेटी के सरपरस्त मो. सईद की सरपरस्ती में और अध्यक्ष जावेद गद्दी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में शहर के सभी प्रमुख अखाड़ों के खलीफा एवं सेंट्रल मोहर्रम कमेटी के वरिष्ठ पदाधिकारी शामिल हुए। बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि मोहर्रम का जुलूस वर्ष 2025 में पूरे अकीदत, एहतराम और जोशो-खरोश के साथ निकाला जाएगा। साथ ही, यह सुनिश्चित किया जाएगा कि…
Ranchi News : रांची जिले के ठाकुरगांव थाना क्षेत्र में पुलिस को नई सफलता मिली है। 23 जून 2025 को पुलिस उप-महानिरीक्षक सह वरीय पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना मिली थी कि दो युवक स्कूटी पर सवार होकर रांची से पतरातु की ओर अवैध हथियार की खरीद-बिक्री के उद्देश्य से जा रहे हैं। सूचना के सत्यापन और त्वरित कार्रवाई हेतु पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देश पर पुलिस उपाधीक्षक खलारी के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने ठाकुरगांव थाना क्षेत्र के पतरातु ग्राम स्थित ताहिर अंसारी के ईंट भट्ठा के पास नाका बंदी की। इस दौरान,…
