फॉण्ट कनवर्टर NEW

ऑस्ट्रेलिया–झारखंड सहयोग को मिले नए आयाम, कृषि व पशुपालन पर बनी सहमति

Ranchi : ऑस्ट्रेलिया और झारखंड के बीच सहयोग की संभावनाओं को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक मंगलवार को राजधानी रांची में आयोजित हुई। ऑस्ट्रेलिया के हाई कमिश्नर फिलिप ग्रीन ओएएम अपनी टीम के साथ भारत दौरे के क्रम में रांची पहुंचे, जहां उन्होंने राज्य की कृषि

अपनी भाषा में पढ़ें

Ranchi : ऑस्ट्रेलिया और झारखंड के बीच सहयोग की संभावनाओं को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक मंगलवार को राजधानी रांची में आयोजित हुई। ऑस्ट्रेलिया के हाई कमिश्नर फिलिप ग्रीन ओएएम अपनी टीम के साथ भारत दौरे के क्रम में रांची पहुंचे, जहां उन्होंने राज्य की कृषि मंत्री नेहा शिल्पी तिर्की एवं संबंधित विभागीय अधिकारियों के साथ बीएनआर चाणक्य होटल में विस्तृत चर्चा की।

बैठक में कृषि, पशुपालन और दीर्घकालिक विकास योजनाओं में आपसी सहयोग को लेकर विचार-विमर्श किया गया। मंत्री नेहा शिल्पी तिर्की ने बताया कि ऑस्ट्रेलिया के पास पशुपालन और आधुनिक कृषि तकनीकों का समृद्ध अनुभव है, जिसका लाभ झारखंड के किसानों और पशुपालकों तक पहुंचाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि तकनीकी सहयोग से राज्य के ग्रामीण और आदिवासी क्षेत्रों में आजीविका के नए अवसर सृजित होंगे।

ऑस्ट्रेलिया के हाई कमिश्नर फिलिप ग्रीन ने कहा कि उनकी टीम भविष्य में झारखंड सरकार के विभागीय अधिकारियों के साथ निरंतर संपर्क में रहेगी। उन्होंने झारखंड के आदिवासी बहुल क्षेत्रों का दौरा कर यहां की संस्कृति, परंपराओं और सामाजिक संरचना को करीब से समझा। हाई कमिश्नर ने झारखंड दौरे को प्रेरणादायक बताते हुए कहा कि दोनों पक्ष मिलकर कृषि, पशुपालन और अन्य विकासात्मक क्षेत्रों में ठोस कदम उठाएंगे।

बैठक में फर्स्ट सेक्रेटरी टॉम सैंडरफोर्ड, सीनियर इकोनॉमिक रिसर्च अफसर अनाघा, कृषि व पशुपालन विभाग के सचिव अबू बक्कर सिद्धकी, विशेष सचिव प्रदीप हजारी, कृषि निदेशक भोर सिंह यादव, समिति निदेशक विकास कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram