फॉण्ट कनवर्टर NEW

बोड़ाम में बच्चे के अपहरण की कोशिश नाकाम, ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़ा

Jamshedpur News: पूर्वी सिंहभूम जिले के बोड़ाम थाना क्षेत्र के बोंटा गांव में शुक्रवार की अहले सुबह उस समय अफरातफरी मच गई जब एक युवक ने छह वर्षीय बच्चे का अपहरण करने की कोशिश की। हालांकि स्थानीय ग्रामीणों की सतर्कता के कारण यह प्रयास विफल

अपनी भाषा में पढ़ें

Jamshedpur News: पूर्वी सिंहभूम जिले के बोड़ाम थाना क्षेत्र के बोंटा गांव में शुक्रवार की अहले सुबह उस समय अफरातफरी मच गई जब एक युवक ने छह वर्षीय बच्चे का अपहरण करने की कोशिश की। हालांकि स्थानीय ग्रामीणों की सतर्कता के कारण यह प्रयास विफल हो गया और आरोपी को मौके पर ही दबोच लिया गया।

जानकारी के अनुसार, बोंटा गांव के नया बस्ती निवासी ब्रजेश पटेल का बेटा विकास पटेल (6 वर्ष) सुबह खेल रहा था, तभी उसी गांव के जलनडीह टोला निवासी बाबलू मुर्मू (22 वर्ष) ने बच्चे को जबरन पकड़कर ले जाने की कोशिश की। बच्चे के शोर मचाने पर आसपास के लोग दौड़े और आरोपी को पकड़ लिया।

ग्रामीणों ने दिखाई हिम्मत

ग्रामीणों ने तत्काल घटना की सूचना बोड़ाम थाना पुलिस को दी। थोड़ी ही देर में थाना प्रभारी मनोरंजन कुमार पुलिस बल के साथ पहुंचे और आरोपी को हिरासत में ले लिया। पुलिस जांच में पता चला कि युवक शराब के नशे में था और नशे की हालत में उसने यह हरकत की।

आरोपी गिरफ्तार, केस दर्ज

बच्चे के पिता ब्रजेश पटेल ने थाने में लिखित बयान दर्ज कराया, जिसके आधार पर पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया। बताया गया कि बाबलू मुर्मू पहले भी नशे की स्थिति में समस्याएं खड़ी करता रहा है।

थाना प्रभारी ने कहा कि “समय रहते ग्रामीणों की सतर्कता से बच्चे की जान बच गई।” पुलिस ने ग्रामीणों की तत्परता की सराहना करते हुए कहा कि मामला पूरी तरह से जांच के अधीन है। फिलहाल आरोपी बोड़ाम थाना की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram