फॉण्ट कनवर्टर NEW

विधानसभा में भाजपा विधायकों का हंगामा, दिव्यांग पेंशन बढ़ाने की मांग पर वॉकआउट

Jharkhand News: झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के आठवें दिन भाजपा विधायकों ने दिव्यांग पेंशन बढ़ाने की मांग को लेकर हंगामा किया। विधायक वेल में पहुंचकर जोरदार नारेबाजी करने लगे, जिससे सदन की कार्यवाही प्रभावित हुई। स्पीकर ने विधायकों को समझाने की कोशिश की, लेकिन

अपनी भाषा में पढ़ें

Jharkhand News: झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के आठवें दिन भाजपा विधायकों ने दिव्यांग पेंशन बढ़ाने की मांग को लेकर हंगामा किया। विधायक वेल में पहुंचकर जोरदार नारेबाजी करने लगे, जिससे सदन की कार्यवाही प्रभावित हुई। स्पीकर ने विधायकों को समझाने की कोशिश की, लेकिन उनका विरोध जारी रहा। स्पीकर ने कहा, “आप सदन को बाधित भी करेंगे और प्रश्न का उत्तर भी लेंगे, यह संभव नहीं है।” इसके बाद भाजपा विधायकों ने वॉकआउट कर दिया।

वहीं, विधानसभा में सहिया और रसोईया के लिए 2500 रुपये मानदेय की भी मांग उठाई गई। विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी ने ‘मंईयां योजना’ की तर्ज पर सहिया और रसोईया को मानदेय देने की मांग की, जिससे विधानसभा की कार्यवाही में हलचल बढ़ गई। यह मुद्दा भी सत्र के दौरान प्रमुख चर्चा का विषय बना।

झारखंड विधानसभा के इस सत्र में कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हो रही है, जिसमें दिव्यांग पेंशन वृद्धि और सहिया-रसोईया के मानदेय की मांग प्रमुख हैं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram