फॉण्ट कनवर्टर NEW

महाराष्ट्र में बज गया विधानसभा चुनावी बिगुल, एक चरण में होगा चुनाव

Mumbai : आखिरकार आज को महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव का बिगुल बज गया। केंद्रीय चुनाव आयोग ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने घोषणा करते हुए कहा कि महाराष्ट्र में एक चरण में ही मतदान होगा।

अपनी भाषा में पढ़ें

Mumbai : आखिरकार आज को महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव का बिगुल बज गया। केंद्रीय चुनाव आयोग ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने घोषणा करते हुए कहा कि महाराष्ट्र में एक चरण में ही मतदान होगा। वहां 20 नवंबर को मतदान होगा और 23 नवंबर को मतों की गिनती करवाई जाएगी। साथ ही उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में एक संसदीय क्षेत्र नांदेड़ के लिए उपचुनाव 20 नवंबर को होगा जबकि 23 नवंबर को मतगणना एक साथ ही की जाएगी। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में 288 विधानसभा सीटें हैं। महाराष्ट्र में विधानसभा का कार्यकाल 26 नवंबर को खत्म होगा। वहां 9.63 करोड़ मतदाता हैं।

जिनमें से 4.97 करोड़ पुरुष और 4.66 करोड़ महिला मतदाता हैं। पहली बार मतदान करने वाले मतदाताओं की संख्या 20.93 लाख है। कुल 1 लाख 186 पोलिंग बूथ पर वोट डाले जाएंगे। मंगलवार दोपहर साढ़े तीन बजे नई दिल्ली में चुनाव आयोग ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसका ऐलान किया। इसके साथ ही महाराष्ट्र में चुनाव आचार संहिता लागू हो गया है। 288 सीटों वाली विधानसभा के लिए एक चरण में वोट डाले जाएंगे। पिछले विधानसभा चुनाव में भी एक ही चरण में वोट डाले गए थे।

महाराष्ट्र में 20 नवंबर को मतदान होगा। 23 नवंबर को मतगणना होगी। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि हम एक नया गोल्ड स्टैंडर्ड सेट कर रहे हैं। हम जो कहते हैं वो करके दिखाते हैं। जम्मू-कश्मीर और हरियाणा के चुनाव में हिंसा की कोई घटना नहीं हुई। एक लाठी तक नहीं चली, एक गोली नहीं चली। चुनाव दर चुनाव घटती हिंसा और बढ़ता वोट प्रतिशत इस बात का संकेत दे रहा है कि लोग इसमें अपनी भागीदारी बढ़ा रहे हैं। हम लोगों से अपील करते हैं कि महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनाव में ज्यादा से ज्यादा मतदान करें।

2019 के चुनाव में भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी

बात करें 2019 के महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की तो शिवसेना और भाजपा ने मिलकर उक्त चुनाव लड़ा था। राज्य की 288 सदस्यीय विधानसभा सीटों में से भाजपा ने 165 पर अपने उम्मीदवार उतारे थे और उसे 105 सीटों पर जीत मिली थी, भाजपा महाराष्ट्र में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी। वहीं शिवसेना ने 126 सीट पर चुनाव लड़ा था और उसे 56 सीटों पर जीत मिली थी। दूसरी तरफ, कांग्रेस ने 147 सीट पर उम्मीदवार उतारे थे। उसे 44 सीटों पर जीत मिली थी। जबकि राकांपा को 121 में से 54 सीट पर जीत हासिल हुई थी।

चुनावी कार्यक्रम इस प्रकार है

  • 22 अक्टूबर मंगलवार को गजेट नोटिफिकेशन जारी होगा।
  • 29 अक्टूबर मंगलवार को नामांकन पत्र भरने की अंतिम तारीख।
  • 30 अक्टूबर बुधवार को नामांकन पत्रों की जाँच की जाएगी।
  • 04 नवंबर सोमवार के दिन नामांकन पत्र वापस लेने की अंतिम तारीख
  • 20 नवंबर बुधवार के दिन मतदान होगा
  • 23 नवंबर शनिवार को मतों की गिनती और परिणाम घोषित किए जाएंगे।
  • 25 नवंबर सोमवार को चुनावी प्रक्रिया समाप्त हो जाएगा।

इस खबर को भी पढ़ें : झारखंड विधानसभा चुनाव का ऐलान, जाने कब से है चुनाव ..

इस खबर को भी पढ़ें : महाराष्ट्र में बदली रणनीति..अब उद्धव नहीं पवार शाह के निशाने पर

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram