फॉण्ट कनवर्टर NEW

जमीन मापी के नाम पर रिश्वत मांगना पड़ा महंगा, ACB ने अमीन को दबोचा

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने गुरुवार को सिल्ली अंचल कार्यालय में तैनात अमीन विनोद लोहरा को 50 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। ACB के अनुसार, अमीन ने जमीन की मापी कराने के बदले 2 लाख रुपये नकद और 4 डिसमिल जमीन की

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची: भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने गुरुवार को सिल्ली अंचल कार्यालय में तैनात अमीन विनोद लोहरा को 50 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। ACB के अनुसार, अमीन ने जमीन की मापी कराने के बदले 2 लाख रुपये नकद और 4 डिसमिल जमीन की मांग की थी।

बताया गया कि एक व्यक्ति अपनी जमीन की मापी कराने के लिए काफी समय से अंचल कार्यालय का चक्कर लगा रहा था। इसी दौरान उसकी मुलाकात अमीन विनोद लोहरा से हुई। आरोप है कि अमीन ने जमीन की मापी कराने के लिए 2 लाख रुपये नकद और 4 डिसमिल जमीन देने की मांग की।

अमीन की मांग से परेशान होकर पीड़ित ने रांची स्थित ACB कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत की जांच के बाद ACB ने आरोपी को पकड़ने की योजना बनाई।

गुरुवार को पीड़ित 50 हजार रुपये की पहली किस्त लेकर अमीन के पास पहुंचा। जैसे ही विनोद लोहरा ने रुपये लिए, पहले से मौजूद ACB की टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तारी के बाद ACB की टीम अमीन को रांची ले गई, जहां उससे पूछताछ की जा रही है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram