फॉण्ट कनवर्टर NEW

झारखंड पुलिस के ASI महानायक तीयु का निधन, पुलिस केंद्र में दी गई अंतिम सलामी

Chaibasa News: चाईबासा मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सिंदरी गांव निवासी एवं झारखंड पुलिस में पदस्थापित सहायक अवर निरीक्षक महानायक तीयु (53 वर्ष) का निधन हो गया। उनके निधन से पुलिस विभाग सहित क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुवार

अपनी भाषा में पढ़ें

Chaibasa News: चाईबासा मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सिंदरी गांव निवासी एवं झारखंड पुलिस में पदस्थापित सहायक अवर निरीक्षक महानायक तीयु (53 वर्ष) का निधन हो गया। उनके निधन से पुलिस विभाग सहित क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुवार की रात उनकी तबीयत अचानक अधिक बिगड़ गई, जिसके बाद परिजनों द्वारा उन्हें चाईबासा सदर अस्पताल लाया गया। शुक्रवार सुबह इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। इसके बाद चाईबासा सदर अस्पताल स्थित पोस्टमार्टम हाउस में उनका पोस्टमार्टम कराया गया।

पोस्टमार्टम के उपरांत उनके पार्थिव शरीर को चाईबासा पुलिस केंद्र लाया गया, जहां पुलिस विभाग की ओर से उन्हें सम्मान के साथ अंतिम सलामी दी गई। इस दौरान डीएसपी देवेंद्र, सदर थाना प्रभारी सह डीएसपी तरुण कुमार सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी, पुलिसकर्मी एवं उनके परिजन मौजूद थे। सभी ने पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

मृतक सहायक अवर निरीक्षक की बेटी गीता ने बताया कि उनके पिता पिछले लगभग पांच वर्षों से किडनी से संबंधित बीमारी से पीड़ित थे। बीमारी के चलते उनका इलाज चल रहा था, लेकिन अचानक स्वास्थ्य बिगड़ने के कारण उन्हें बचाया नहीं जा सका।

महानायक तीयु अपने पीछे पांच बच्चे, दो बहुएं एवं पत्नी को छोड़ गए हैं। परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस विभाग के अधिकारियों और सहकर्मियों ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
पुलिस विभाग में उनकी सेवाओं को याद करते हुए अधिकारियों ने कहा कि महानायक तीयु एक कर्तव्यनिष्ठ और अनुशासित पुलिसकर्मी थे। उनके निधन से विभाग को अपूरणीय क्षति हुई है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram