फॉण्ट कनवर्टर NEW

Advertisement

Advertisement

चैनपुर में तासा की थाप पर कलाकारों ने दिखाए हैरतअंगेज करतब, मुहर्रम जुलूस में उमड़ा जनसैलाब

गुमला/चैनपुर:- चैनपुर में मुहर्रम का पावन त्योहार शांति, सौहार्द और अकीदत के साथ मनाया गया। सेंट्रल मुहर्रम कमेटी के सदर शकील खान की अगुवाई में क्षेत्र में एक भव्य और ऐतिहासिक मुहर्रम जुलूस निकाला गया। इस दौरान विभिन्न ग्रामीण इलाकों से आए अखाड़ों और कलाकारों

अपनी भाषा में पढ़ें

Advertisement

Advertisement

गुमला/चैनपुर:- चैनपुर में मुहर्रम का पावन त्योहार शांति, सौहार्द और अकीदत के साथ मनाया गया। सेंट्रल मुहर्रम कमेटी के सदर शकील खान की अगुवाई में क्षेत्र में एक भव्य और ऐतिहासिक मुहर्रम जुलूस निकाला गया। इस दौरान विभिन्न ग्रामीण इलाकों से आए अखाड़ों और कलाकारों ने पारंपरिक हथियारों और वाद्य यंत्रों के साथ हैरतअंगेज कला का प्रदर्शन किया, जिसे देखने के लिए भारी संख्या में जनसैलाब उमड़ पड़ा।मुहर्रम का मुख्य जुलूस आनंदपुर से शुरू होकर कुरुनगढ़ मोड़ और थाना रोड होते हुए आजाद बस्ती पहुंचा। जुलूस में लोहरदगा, चापी, चैनपुर और जमगाई के कलाकारों ने तासा, ढोल और नगाड़ों की गूंज के बीच समां बांध दिया। सेंट्रल मुहर्रम कमेटी के सदस्यों और वॉलिंटियर्स की देखरेख में जुलूस पूरी तरह अनुशासित और व्यवस्थित रहा।जुलूस का मुख्य आकर्षण लोहरदगा के भंडारा से आए ‘शेरे हिंद’ कुसुमडीह की 15 टीमें और भुवाल टोली कोटान से आए 25 लोग रहे। इन कलाकारों ने तासा की थाप पर लाठी और तलवारबाजी के एक से बढ़कर एक हैरतअंगेज और पारंपरिक करतब दिखाकर उपस्थित जनसमुदाय को मंत्रमुग्ध कर दिया।आजाद बस्ती पहुंचने पर जुलूस में मुख्य अतिथि के रूप में गुमला विधायक भूषण तिर्की शामिल हुए। सेंट्रल मुहर्रम कमेटी द्वारा विधायक का पुष्प गुच्छ देकर भव्य स्वागत व सम्मान किया गया।इस मौके पर विधायक भूषण तिर्की ने क्षेत्र में आपसी भाईचारे और मुहर्रम के शांतिपूर्ण आयोजन की सराहना की और सभी को मुहर्रम की शुभकामनाएं दीं।इस ऐतिहासिक जुलूस और कार्यक्रम को सफल बनाने में सदर शकील खान के साथ नसरुद्दीन खान, जावेद खान, जहीरूद्दीन खान, आसिफ खान, सहजुला खान, गुलजार खान, उस्मान खान, इमरान खान, सजद खान, फरीद खान, सलामत हुसैन, नेफाज खान, शमसुल होला, एनामुल अंसारी, रशीद खान, सदमा खान, अमीर खान सहित भारी संख्या में ग्रामीण और अकीदतमंद मौजूद थे।जुलूस के दौरान सुरक्षा और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आया। मौके पर मजिस्ट्रेट राजेंद्र तिर्की के साथ चैनपुर सर्किल इंस्पेक्टर जितेंद्र राम, थाना प्रभारी अरविंद कुमार, एसआई विजय उरांव, राजेंद्र मंडल, एएसआई संतोष धर्मपाल लुगुन, बासुदेव सेवईया, नंदू कुमार और थाना के जवान मुस्तैदी से तैनात रहे, जिससे पूरा आयोजन शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram