फॉण्ट कनवर्टर NEW

बांग्लादेश में मुस्लिम कर रहे मंदिरों की हिफाजत, सेना भी तैनात

Dhaka : बांग्लादेश में विरोध प्रदर्शनों के बीच कुछ छात्रों ने एक मुहिम शुरू कर दी है। यह लोग बारी-बारी से मंदिरों की रक्षा कर रहे हैं, ताकि प्रदर्शनकारी मंदिरों को निशाना न बना सकें। गौरतलब है कि नरसिंगदी जिले के कांदीपारा गांव में काली

अपनी भाषा में पढ़ें

Dhaka : बांग्लादेश में विरोध प्रदर्शनों के बीच कुछ छात्रों ने एक मुहिम शुरू कर दी है। यह लोग बारी-बारी से मंदिरों की रक्षा कर रहे हैं, ताकि प्रदर्शनकारी मंदिरों को निशाना न बना सकें। गौरतलब है कि नरसिंगदी जिले के कांदीपारा गांव में काली मंदिर पर हमला हुआ है। रात के तीन बजे ढाका के ढाकेश्वरी मंदिर की पहरेदारी करते हुए छात्रों के विजुअल्स वायरल हो रहे हैं। बांग्लादेश में बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन चल रहे हैं। पीएम शेख हसीना देश छोड़कर भारत आ चुकी हैं और सेना ने मोर्चा संभाल लिया है।

  • छात्र नेता नाहिद इस्लाम ने कहा- शांतिपूर्ण तरीके से करें विरोध

बांग्लादेश के मुस्लिम धर्मगुरु भी मंदिरों की हिफाजत कर रहे हैं। इसके अलावा हिंदू इलाकों में सेना तैनात है। बांग्लादेश में देशव्यापी आंदोलन के समन्वयकों ने छात्रों से यह तय करने को कहा कि पीएम शेख हसीना के पद से हटने के बाद देश में पैदा हुई स्थिति में किसी को भी लूट का मौका न मिले। इसके साथ ही समन्वयकों ने छात्रों से शांतिपूर्ण तरीके से विरोध करने का आग्रह किया है।

आंदोलन के समन्वयकर्ताओं में से एक नाहिद इस्लाम ने छात्रों से कहा कि वर्तमान स्थिति में किसी को भी लूट करने का मौका न मिले।
नाहिद ने कहा कि हमें अपनी राष्ट्रीय संपत्ति की रक्षा करनी है। इस अवसर पर किसी को भी लूटने का मौका नहीं मिलना चाहिए। उन्होंने छात्रों से शांतिपूर्वक सड़कों पर बैठने की अपील करते हुए कहा कि उनके आंदोलन का उद्देश्य अन्य बातों के अलावा दमनकारी व्यवस्था में सुधार करना भी है। ढाका में, बांग्लादेश के सेना प्रमुख जनरल वकार-उज-जमां ने कहा कि हसीना ने पीएम पद से इस्तीफा दे दिया है और एक अंतरिम सरकार कार्यभार संभालने जा रही है।

इस खबर को भी पढ़ें : तीन छात्र ने बांग्लादेश में कर दिया तख्तापलट, आंदोलन का बने चेहरा

इस खबर को भी पढ़ें : 1975 का साल.. जब हसीना और उनकी बहन को इंदिरा ने दी शरण

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram