फॉण्ट कनवर्टर NEW

कल से जुटेंगे देशभर के तीरंदाज, 26 अक्टूबर को सीएम हेमंत सोरेन करेंगे समापन

राजधानी रांची में 22 अक्टूबर से 15वीं अखिल भारतीय पुलिस तीरंदाजी प्रतियोगिता-2026 शुरू होने जा रही है। पांच दिनों तक चलने वाली यह प्रतियोगिता खेलगांव स्थित मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित होगी। इसमें देशभर के विभिन्न राज्यों और केंद्रीय पुलिस संगठनों की 29 टीमें भाग

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची : राजधानी रांची में 22 अक्टूबर से 15वीं अखिल भारतीय पुलिस तीरंदाजी प्रतियोगिता-2026 शुरू होने जा रही है। पांच दिनों तक चलने वाली यह प्रतियोगिता खेलगांव स्थित मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित होगी। इसमें देशभर के विभिन्न राज्यों और केंद्रीय पुलिस संगठनों की 29 टीमें भाग लेंगी। प्रतियोगिता में 432 खिलाड़ी कुल 37 स्पर्धाओं में अपनी प्रतिभा दिखाएंगे।

22 अक्टूबर को सुबह 10 बजे बिरसा मुंडा एथलेटिक्स स्टेडियम में प्रतियोगिता का उद्घाटन किया जाएगा। इस मौके पर राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार मुख्य अतिथि होंगे। वहीं, 26 अक्टूबर को दोपहर 2:30 बजे समापन समारोह आयोजित होगा, जिसमें मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शामिल होंगे।

तीसरी बार रांची में होगा आयोजन

झारखंड को तीसरी बार इस प्रतियोगिता की मेजबानी करने का मौका मिला है। इससे पहले 2013 और 2016 में भी राज्य में अखिल भारतीय पुलिस तीरंदाजी प्रतियोगिता आयोजित की गई थी। इस बार खिलाड़ी रिकर्व, कंपाउंड और इंडियन राउंड की विभिन्न स्पर्धाओं में हिस्सा लेंगे। पुरुष और महिला वर्ग में व्यक्तिगत और टीम मुकाबले खेले जाएंगे।

26 अक्टूबर को खेले जाएंगे फाइनल मुकाबले

प्रतियोगिता के पहले दिन रिकर्व पुरुष वर्ग में 70 मीटर और कंपाउंड महिला वर्ग में 50 मीटर की स्पर्धाएं होंगी। इसके बाद 23 और 24 अक्टूबर को विभिन्न वर्गों के मुकाबले और एलिमिनेशन राउंड होंगे। 25 अक्टूबर को व्यक्तिगत और मिश्रित टीम स्पर्धाओं में पदक के लिए मुकाबले होंगे। वहीं, 26 अक्टूबर को पुरुष और महिला टीम वर्ग के फाइनल मुकाबले खेले जाएंगे।

प्रतियोगिता की तैयारी में जुटा पुलिस प्रशासन

आयोजन को सफल बनाने के लिए 16 समितियां और उप-समितियां बनाई गई हैं। व्यवस्थापक समिति की अध्यक्ष झारखंड की डीजीपी तदाशा मिश्रा हैं। वहीं, अपर पुलिस महानिदेशक प्रिया दुबे को संगठन सचिव बनाया गया है। प्रतियोगिता के सुचारु संचालन के लिए पुलिस प्रशासन की ओर से जरूरी तैयारियां की जा रही हैं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram