फॉण्ट कनवर्टर NEW

Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर में 67 करोड़ की जल योजना को मंजूरी, फ्लाईओवर को भी हरी झंडी

Jamshedpur: जमशेदपुर पूर्वी के लिए राहत भरी खबर है। मोहरदा जलापूर्ति योजना के फेज-3 के अंतर्गत डब्ल्यूटीपी की क्षमता बढ़ाने हेतु 50 एमएलडी क्षमता के नए इंटेक वेल के निर्माण को झारखंड सरकार ने 67,36,42,900 रुपये की प्राक्कलित राशि पर तकनीकी स्वीकृति प्रदान कर दी

अपनी भाषा में पढ़ें

Advertisement

Jamshedpur: जमशेदपुर पूर्वी के लिए राहत भरी खबर है। मोहरदा जलापूर्ति योजना के फेज-3 के अंतर्गत डब्ल्यूटीपी की क्षमता बढ़ाने हेतु 50 एमएलडी क्षमता के नए इंटेक वेल के निर्माण को झारखंड सरकार ने 67,36,42,900 रुपये की प्राक्कलित राशि पर तकनीकी स्वीकृति प्रदान कर दी है। राशि निर्गत होते ही कार्य प्रारंभ कराया जाएगा। जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि विधानसभा सत्र के दौरान उनके द्वारा पूछे गए प्रश्न के जवाब में मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने शीघ्र कार्य शुरू कराने का आश्वासन दिया है। विधायक पूर्णिमा साहू ने खुशी जताते हुए कहा कि इस योजना से शहर की बड़ी आबादी को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध होगा।

गौरतलब है कि मोहरदा जलापूर्ति योजना के पुनर्जीविकरण, जीर्णोद्धार, संचालन व रख-रखाव का कार्य पीपीपी मोड में किया जा रहा है। इसमें 60 प्रतिशत व्यय की मंजूरी जुस्को लिमिटेड (अब टाटा स्टील यूआईएसएल, टाटा स्टील लिमिटेड) द्वारा दी गई है, जबकि शेष 40 प्रतिशत राशि राज्य सरकार वहन करेगी।

साकची-एग्रिको फ्लाईओवर को भी मिली मंजूरी

इसी क्रम में, शहर को जाम की समस्या से राहत दिलाने की दिशा में साकची से एग्रिको तक फ्लाईओवर निर्माण को सरकार ने सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। विधायक पूर्णिमा साहू के ध्यानाकर्षण प्रस्ताव पर जवाब देते हुए नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने कहा कि टाटा स्टील लिमिटेड से एनओसी प्राप्त होते ही प्रक्रिया आगे बढ़ा दी जाएगी। इसके साथ ही, अन्य फ्लाईओवर के निर्माण के लिए भी प्रक्रियाएं चल रही है।

विधायक पूर्णिमा साहू ने कहा कि साकची जमशेदपुर की हृदयस्थली है, जहां बड़े व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के साथ भारी वाहनों का आवागमन भी होता है, जिससे आए दिन जाम की समस्या बनी रहती है। फ्लाईओवर निर्माण से यातायात सुगम होगा और दुर्घटनाओं में भी कमी आएगी। उन्होंने क्षेत्रवासियों को इस महत्वपूर्ण निर्णय पर बधाई दी।

इन दोनों परियोजनाओं की स्वीकृति से स्वच्छ जलापूर्ति और बेहतर यातायात व्यवस्था की दिशा में जमशेदपुर को बड़ी सौगात मिली है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram