फॉण्ट कनवर्टर NEW

चैनपुर में असामाजिक तत्वों ने जलाई किसानों की धान फसल, परिवार रो पड़ा!

Chainpur News: झारखंड के गुमला जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के महेशपुर डीपाटोली गांव में मंगलवार रात किसानों की मेहनत पर पानी फेर देने वाली घटना सामने आई। असामाजिक तत्वों ने किसान अनूप उरांव और शिवा उरांव की काटी हुई धान की फसल में आग

अपनी भाषा में पढ़ें

Chainpur News: झारखंड के गुमला जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के महेशपुर डीपाटोली गांव में मंगलवार रात किसानों की मेहनत पर पानी फेर देने वाली घटना सामने आई। असामाजिक तत्वों ने किसान अनूप उरांव और शिवा उरांव की काटी हुई धान की फसल में आग लगा दी, जिससे दोनों किसानों को बड़ा आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा। जानकारी के अनुसार खेत से काटकर खलिहान में मिसाई के लिए रखे गए लगभग 8 से 10 गांज धान को रात करीब 9 बजे आग के हवाले कर दिया गया।

इस खबर को भी पढ़ें : चिरैया में किसान का खलिहान जलकर खाक — असामाजिक तत्वों की करतूत से गरीब परिवार बर्बाद

घटना की सूचना मिलते ही किसान अनूप उरांव तुरंत मौके पर पहुंचे और आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन तब तक लपटें काफी फैल चुकी थीं। ग्रामीणों की मदद के बावजूद आग पर काबू पाना संभव नहीं हो सका और पूरी धान की गांज जलकर राख हो गई। किसानों ने बताया कि इस अग्निकांड में तकरीबन 35 हजार रुपये का नुकसान हुआ है, जिससे उन पर आर्थिक संकट गहरा गया है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि ऐसे कृत्य न केवल किसानों की आजीविका पर चोट करते हैं बल्कि गांव के सामाजिक माहौल पर भी नकारात्मक असर डालते हैं। पीड़ित किसानों ने प्रशासन से इस घटना की जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। साथ ही उन्होंने सरकार से उचित मुआवजे की गुहार लगाई है, ताकि वे इस संकट से उबर सकें और आने वाले कृषि कार्यों को बिना परेशानी के जारी रख सकें।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram