फॉण्ट कनवर्टर NEW

Advertisement

Advertisement

बेटी ससुराल नही जाने से नाराज पिता ने उठाया खौफनाक कदम, जानें ..

Giridih : गिरिडीह जिले के देवरी थाना क्षेत्र के महेशियादिघी गांव घटना है, पिता ने ही कर दी अपनी विवाहित 40 वर्षीया पुत्री की धारदार हथियार से मार कर हत्या। मृतका मंजू देवी के पिता प्रभु सिंह ने कत्ती से वार कर अपनी बेटी की

अपनी भाषा में पढ़ें

Advertisement

Advertisement

Giridih : गिरिडीह जिले के देवरी थाना क्षेत्र के महेशियादिघी गांव घटना है, पिता ने ही कर दी अपनी विवाहित 40 वर्षीया पुत्री की धारदार हथियार से मार कर हत्या। मृतका मंजू देवी के पिता प्रभु सिंह ने कत्ती से वार कर अपनी बेटी की हत्या की है। स्वंय प्रभु सिंह ने पुलिस और ग्रामीणों के समक्ष इस बात को स्वीकार किया है। पुलिस ने हत्या के आरोपी पिता को हिरासत में ले लिया है। वहीं शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु गिरिडीह सदर अस्पताल भेज, मामले की जांच पड़ताल में जुट गयी है।

मृतका के पिता प्रभु सिंह ने बताया कि उसकी बेटी 20 साल से ससुराल नहीं जा रही थी। वह सब बार-बार ससुराल जाने को कहता था, लेकिन उसकी बेटी जाना नहीं चाहती थी। इसी बात को लेकर शुक्रवार की रात पिता-पुत्री में झगड़ा हो गया। गुस्से में आकर प्रभु सिंह ने एक-एक कर तीन बार कत्ती से वार कर अपनी बेटी की हत्या कर दी। प्रभु सिंह मूल रूप से छपरा (बिहार) का निवासी है। वह ट्रक चालक था। उसकी शादी महेशियादिघी गांव में हुई थी। उसके बाद से वह अपने ससुराल में ही बस गया। प्रभु ने अपनी बेटी मंजू की शादी देवरिया जिले में की थी। शादी के कुछ दिनों बाद ही उसकी बेटी अपने पति से झगड़ा कर मायके आ गयी और यहीं रहने लगी।

बेटी के ससुराल नहीं जाने से प्रभु काफी परेशान था। वहीं उसका दामाद उसे तरह-तरह की बातें सुनाया करता था। जिससे प्रभु को अक्सर अपनी बेटी पर गुस्सा आता था। उसी गुस्से में आकर उसने खुद बेटी की हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलते ही देवरी थाना प्रभारी सोनू कुमार साहू, एसआई गणेश कुमार यादव सदलबल गांव पहुंचे। मृतका के पिता ने खुद ही पुलिस के सामने बेटी की हत्या की बात स्वीकार की। वहीं हत्या के बाद शौचालय की छत पर छपा कर रखी कत्ती भी पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कार्रवाई में जुटी है।

इस खबर को भी पढ़ें : महिला ने कराई पति की ह’त्या, तीन सालों से चल रहा दूसरे संग प्रेम-प्रसंग

इस खबर को भी पढ़ें : “प्यार में धोखा देने की सजा केवल…..” हंसते हुये गुनाह कबूल ये बोल गया प्रेमी

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram