फॉण्ट कनवर्टर NEW

आंगनबाड़ी सेविकाओं को मिला ‘पोषण भी – पढ़ाई भी’ का प्रशिक्षण

चैनपुर बच्चों को खेल-खेल में शिक्षा देने और उन्हें पौष्टिक आहार के महत्व से अवगत कराने के उद्देश्य से चैनपुर प्रखंड में आंगनबाड़ी सेविकाओं को ‘पोषण भी – पढ़ाई भी’ कार्यक्रम अंतर्गत विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा है। यह प्रशिक्षण नयमन कुजूर पुस्तकालय में आयोजित

अपनी भाषा में पढ़ें

चैनपुर  बच्चों को खेल-खेल में शिक्षा देने और उन्हें पौष्टिक आहार के महत्व से अवगत कराने के उद्देश्य से चैनपुर प्रखंड में आंगनबाड़ी सेविकाओं को ‘पोषण भी – पढ़ाई भी’ कार्यक्रम अंतर्गत विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा है। यह प्रशिक्षण नयमन कुजूर पुस्तकालय में आयोजित किया गया है।

प्रशिक्षण का उद्घाटन प्रखंड विकास पदाधिकारी यादव बैठा और पर्यवेक्षिका अंजलि वर्मा ने संयुक्त रूप से किया। प्रखंड की कुल 138 आंगनबाड़ी सेविकाओं को तीन बैचों में प्रशिक्षण दिया जा रहा है, जो 18 अगस्त से 30 अगस्त तक चलेगा।

प्रशिक्षण के दौरान सेविकाओं को बच्चों को पढ़ाने के नए रोचक तरीकों की जानकारी दी गई। उन्हें बताया गया कि फलों जैसे आम, अमरूद और पपीते की आकृतियाँ बनाकर बच्चों को पौष्टिक आहार के बारे में सिखाया जा सकता है। इससे बच्चों में पढ़ाई के प्रति रुचि बढ़ेगी और खेल-खेल में वे शिक्षा के साथ-साथ संतुलित आहार की आदत भी सीखेंगे।

अधिकारियों ने निर्देश दिया कि प्रशिक्षण पूरा होने के बाद सेविकाएं अपने-अपने आंगनबाड़ी केंद्रों पर इन तकनीकों को लागू करें।
इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी यादव बैठा, अंजलि कुमारी वर्मा के साथ जनावल, मालम और छिछवानी पंचायत की सेविकाएं उपस्थित थीं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram