फॉण्ट कनवर्टर NEW

रूह कंपा देने वाली वारदात: पत्नी का पैर काटकर थाने पहुंचा सनकी पति

Amravati (Andhra Pradesh): आंध्र प्रदेश के मुप्पल्ला मंडल स्थित थोंडपी गांव से एक ऐसी खौफनाक वारदात सामने आई है, जिसे सुनकर किसी के भी रोंगटे खड़े हो जाएं। यहां एक व्यक्ति ने घरेलू विवाद और शक के चलते अपनी पत्नी के साथ बर्बरता की सभी

अपनी भाषा में पढ़ें

Amravati (Andhra Pradesh): आंध्र प्रदेश के मुप्पल्ला मंडल स्थित थोंडपी गांव से एक ऐसी खौफनाक वारदात सामने आई है, जिसे सुनकर किसी के भी रोंगटे खड़े हो जाएं। यहां एक व्यक्ति ने घरेलू विवाद और शक के चलते अपनी पत्नी के साथ बर्बरता की सभी हदें पार कर दीं। आरोपी ने कुल्हाड़ी से हमला कर अपनी पत्नी का पैर शरीर से अलग कर दिया और फिर उसी कटे हुए पैर को लेकर सीधे पुलिस थाने पहुंच गया। इस खौफनाक मंजर को देखकर थाने में मौजूद पुलिसकर्मी भी सन्न रह गए।

Read more: छोटे भाई ने बड़े भाई को कुल्हाड़ी से काटा, शव जलाने की तैयारी में थे परिजन

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी की पहचान वेल्लेपु लक्ष्मैया के रूप में हुई है, जो पेशे से मजदूर है। वहीं, पीड़िता उसकी 33 वर्षीय पत्नी वी भूलक्ष्मी है। बताया जा रहा है कि लक्ष्मैया शराब का आदी है और उसे अपनी पत्नी के चरित्र पर संदेह था। इसी अवैध संबंध के शक को लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। गुरुवार को बहस इतनी बढ़ी कि लक्ष्मैया ने घर में रखी कुल्हाड़ी से पत्नी पर जानलेवा हमला कर दिया। उसने पत्नी के पैर पर कुल्हाड़ी से तब तक वार किए, जब तक कि पैर कटकर अलग नहीं हो गया।

वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी खुद कटा हुआ अंग लेकर स्थानीय थाने पहुंच गया और आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस ने तत्काल आरोपी को हिरासत में लिया और एक टीम को कटा हुआ पैर देकर गुंटूर के सरकारी अस्पताल भेजा, ताकि डॉक्टर उसे दोबारा जोड़ने की कोशिश कर सकें। दूसरी ओर, घायल महिला को पड़ोसियों की मदद से मंगलगिरी स्थित मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

Read more: गुमला में हैवानियत: लिव-इन पार्टनर को कुल्हाड़ी से काटा, निकाल ली आंख!

चिकित्सकों का कहना है कि महिला की हालत अब धीरे-धीरे स्थिर हो रही है और पैर को बचाने की हरसंभव कोशिश की जा रही है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास और अन्य गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। इस घटना के बाद से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram