फॉण्ट कनवर्टर NEW

कड़ाके की ठंड में मानवता की मिसाल, परसुडीह में जरूरतमंदों को मिले कंबल

Jamshedpur News: परसुडीह स्थित झारखंड नगर बस्ती में कड़ाके की ठंड को देखते हुए संस्कृती सोशल वेलफेयर फाउंडेशन ने एक सराहनीय मानवीय पहल की। संस्था की टीम ने बस्ती में पहुंचकर करीब 50 जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल वितरित किए। ठंड से जूझ रहे गरीब

अपनी भाषा में पढ़ें

Jamshedpur News:  परसुडीह स्थित झारखंड नगर बस्ती में कड़ाके की ठंड को देखते हुए संस्कृती सोशल वेलफेयर फाउंडेशन ने एक सराहनीय मानवीय पहल की। संस्था की टीम ने बस्ती में पहुंचकर करीब 50 जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल वितरित किए। ठंड से जूझ रहे गरीब और असहाय परिवारों के लिए यह सहायता बड़ी राहत साबित हुई।

कंबल पाकर जरूरतमंदों के चेहरों पर खुशी साफ झलक रही थी। लोगों ने कहा कि सही समय पर मिली यह छोटी-सी मदद उनके लिए बहुत मायने रखती है। संस्था के सदस्यों ने बताया कि समाज में सकारात्मक बदलाव तभी संभव है, जब हर व्यक्ति अपनी सामाजिक जिम्मेदारी समझे और जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आए।

इस सेवा कार्य के दौरान संस्था की अध्यक्ष मुनमुन चक्रवर्ती, कृष्णा सानडील समेत अन्य सदस्य उपस्थित थे। सभी ने मिलकर स्नेह, संवेदना और सहयोग के भाव के साथ जरूरतमंदों तक सहायता पहुंचाई।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram