फॉण्ट कनवर्टर NEW

टहलने निकले बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या, पुलिस ने मुख्य आरोपी पिता-पुत्रों को दबोचा

रांची : राजधानी के लालपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत लोवर वर्द्धमान कम्पाउण्ड में शनिवार रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। यहाँ महज मामूली कहा-सुनी के बाद एक बुजुर्ग को अपनी जान गंवानी पड़ी। जानकारी के अनुसार, 31 जनवरी की रात करीब 8:00 बजे

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची : राजधानी के लालपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत लोवर वर्द्धमान कम्पाउण्ड में शनिवार रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। यहाँ महज मामूली कहा-सुनी के बाद एक बुजुर्ग को अपनी जान गंवानी पड़ी। जानकारी के अनुसार, 31 जनवरी की रात करीब 8:00 बजे मधेश्वर सिंह अपने घर के पास धोबी घाट इलाके में टहलने निकले थे।

इसी दौरान पड़ोस के ही रहने वाले अमन कच्छप और अनिकेत कच्छप से उनकी किसी बात पर बहस हो गई। विवाद इतना बढ़ा कि दोनों युवकों ने बुजुर्ग के साथ मारपीट शुरू कर दी। शोर सुनकर आरोपियों के पिता मुन्ना कच्छप भी वहाँ पहुँच गए, लेकिन मामले को शांत कराने के बजाय उन्होंने भी अपने बेटों का साथ देते हुए बुजुर्ग पर हमला कर दिया।

गंभीर चोट लगने के कारण मधेश्वर सिंह अचेत होकर जमीन पर गिर पड़े। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्या का मामला दर्ज किया और छापेमारी टीम गठित की। लालपुर थाना प्रभारी रूपेश कुमार सिंह के नेतृत्व में टीम ने कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी मुन्ना कच्छप और उसके दोनों बेटों अमन और अनिकेत को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अब मामले के अन्य पहलुओं और परिवार की संलिप्तता की जाँच कर रही है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram