फॉण्ट कनवर्टर NEW

2 करोड़ देकर भी नहीं मिली जमीन, अमिताभ चौधरी के बेटे ने दर्ज कराई FIR

झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) के पूर्व अध्यक्ष और पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ चौधरी के परिवार से जमीन के नाम पर करीब दो करोड़ रुपये की ठगी का मामला सामने आया है।

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची। झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) के पूर्व अध्यक्ष और पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ चौधरी के परिवार से जमीन के नाम पर करीब दो करोड़ रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। उनके बेटे अभिषेक चौधरी ने हिंदपीढ़ी थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। शिकायत के आधार पर पांच लोगों को आरोपी बनाया गया है।

शिकायत के अनुसार, वर्ष 2021 में आरोपियों ने खलारी और चान्हो अंचल के केदल और रामदगा गांव में 736 डिसमिल जमीन बेचने का प्रस्ताव दिया था। जमीन की कीमत 20 हजार रुपये प्रति डिसमिल तय हुई थी। अमिताभ चौधरी ने जमीन खरीदने के लिए अपने पैतृक गांव की जमीन बेचकर अलग-अलग किस्तों में आरोपियों को करीब दो करोड़ रुपये दिए थे। इस संबंध में एकरारनामा भी किया गया था।

रजिस्ट्री होने से पहले 16 अगस्त 2022 को अमिताभ चौधरी का निधन हो गया। इसके बाद उनके बेटे अभिषेक चौधरी ने जमीन की रजिस्ट्री के लिए आरोपियों से संपर्क किया। आरोप है कि इस दौरान आरोपियों ने जमीन की कीमत बढ़ाकर अतिरिक्त पैसे की मांग शुरू कर दी।

शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि बाद में आरोपियों ने जमीन बैंक के पास गिरवी रखने की जानकारी दी। इसके बाद परिवार ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस जमीन से जुड़े दस्तावेज, बैंक लेन-देन और अन्य साक्ष्यों की जांच कर रही है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram