फॉण्ट कनवर्टर NEW

कराटे में अमर उरांव का ‘डबल गोल्ड’ धमाका, रांची में खूंटी के मार्शल आर्ट्स सितारों ने गाड़े झंडे

रांची/खूंटी : राजधानी के टाना भगत इंडोर स्टेडियम में आयोजित झारखंड ओपन कराटे चैंपियनशिप में खूंटी जिले के खिलाड़ियों ने अपने शानदार कौशल से सबको हैरान कर दिया। स्पोर्ट्स कराटे एसोसिएशन ऑफ झारखंड के तत्वावधान में 31 जनवरी और 1 फरवरी तक चली इस प्रतियोगिता

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची/खूंटी : राजधानी के टाना भगत इंडोर स्टेडियम में आयोजित झारखंड ओपन कराटे चैंपियनशिप में खूंटी जिले के खिलाड़ियों ने अपने शानदार कौशल से सबको हैरान कर दिया। स्पोर्ट्स कराटे एसोसिएशन ऑफ झारखंड के तत्वावधान में 31 जनवरी और 1 फरवरी तक चली इस प्रतियोगिता में खूंटी के लोयोला हाई स्कूल स्थित कराटे सेंटर के खिलाड़ियों ने कुल 4 स्वर्ण और 1 रजत पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया।

इस प्रतियोगिता के सबसे बड़े सितारे अमर उरांव रहे। उन्होंने अंडर-21 और सीनियर वर्ग (60 किलो भार वर्ग) में अपने विपक्षी खिलाड़ियों को धूल चटाते हुए दोहरा स्वर्ण पदक अपने नाम किया। वहीं, जूनियर वर्ग में भी खूंटी का दबदबा रहा, 12 वर्ष आयु वर्ग में जयस राज ने स्वर्ण जीता, जबकि 13 वर्ष आयु वर्ग में सुशील नाग और शिवम सिंह ने अपनी कैटेगरी में गोल्ड मेडल हासिल कर स्वर्णिम सफलता दर्ज की। 13 वर्ष (60 किलो) भार वर्ग में ही ऐमन असदक ने कड़ी चुनौती पेश करते हुए रजत पदक प्राप्त किया।

खिलाड़ियों की इस ऐतिहासिक जीत पर जिला कराटे संघ के अध्यक्ष सह कोच हेजाज असदक ने खुशी जताते हुए कहा कि यह सफलता इन बच्चों के कठिन परिश्रम और अनुशासन का परिणाम है। उन्होंने विश्वास जताया कि यहाँ के खिलाड़ी अब केवल राज्य स्तर पर ही नहीं, बल्कि राष्ट्रीय पटल पर भी अपनी पहचान बना चुके हैं। इस उपलब्धि से पूरे जिले के खेल प्रेमियों में हर्ष का माहौल है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram