फॉण्ट कनवर्टर NEW

अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ ने मनाई स्थापना की रजत जयंती, शिक्षकों के हक की लड़ाई जारी रखने का संकल्प

Ranchi : अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ की स्थापना की रजत जयंती (25वीं वर्षगांठ) बुधवार को रांची स्थित जैक सभागार में धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर प्रदेशभर से बड़ी संख्या में शिक्षक, पदाधिकारी और गणमान्य अतिथि उपस्थित हुए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधानसभा

अपनी भाषा में पढ़ें

Ranchi : अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ की स्थापना की रजत जयंती (25वीं वर्षगांठ) बुधवार को रांची स्थित जैक सभागार में धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर प्रदेशभर से बड़ी संख्या में शिक्षक, पदाधिकारी और गणमान्य अतिथि उपस्थित हुए।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधानसभा उपनेता एवं खिजरी विधायक राजेश कच्छप ने संघ के 25 वर्ष पूर्ण होने पर हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि प्राथमिक शिक्षक शिक्षा की नींव हैं, और उनकी मांगों को गंभीरता से सरकार के समक्ष रखा जाएगा। कच्छप ने कहा कि एम.ए.सी.पी. समेत शिक्षकों की सभी जायज मांगें सरकार के संज्ञान में हैं और जल्द ही समाधान की दिशा में कदम उठाए जाएंगे।

उन्होंने TET से संबंधित न्यायालय के आदेश पर आपत्ति जताते हुए कहा कि यह आदेश अनावश्यक है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि शिक्षकों के अधिकारों के लिए आंदोलन की आवश्यकता पड़ी, तो वे स्वयं संघ के साथ सड़क पर उतरकर संघर्ष करेंगे।

कार्यक्रम में संघ के महासचिव राममूर्ति ठाकुर ने संघ की स्थापना के उद्देश्य और अब तक की यात्रा पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि संघ की स्थापना 29 अक्टूबर 2000 को शिक्षकों के वेतन, पदोन्नति और सेवा शर्तों से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए की गई थी। उन्होंने कहा कि संघ सदैव शिक्षकों की आवाज बनकर सरकार के समक्ष उनकी मांगें मजबूती से रखता आया है।

संघ के संस्थापक और पूर्व अध्यक्ष उत्तिल यादव ने भावुक स्वर में कहा कि इन 25 वर्षों की यात्रा संघर्षपूर्ण रही है, लेकिन शिक्षकों के एकजुटता और हौसले ने हर कठिनाई को पार किया।

संघ के प्रदेश अध्यक्ष अनूप केशरी ने कहा कि संगठन आगे भी शिक्षकों की समस्याओं के समाधान और शिक्षा व्यवस्था के सुदृढ़ीकरण के लिए प्रतिबद्ध रहेगा। वहीं मुख्य प्रवक्ता नसीम अहमद ने संघ के गौरवशाली इतिहास पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह संगठन शिक्षकों के हितों के साथ-साथ राज्य की शिक्षा व्यवस्था के सुधार का भी प्रमुख माध्यम है।

कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन से हुआ, जिसके बाद सुषमा नाग एवं उनकी टीम ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के आरंभ में स्वर्गीय शिक्षकों की स्मृति में दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई। तत्पश्चात संघ के सभी पूर्व अध्यक्षों और महासचिवों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में शिक्षक और पदाधिकारी मौजूद थे, जिनमें हरेकृष्ण चौधरी, दीपक दत्ता, असदुल्लाह, राकेश कुमार, सलीम सहाय, अजय ज्ञानी, सतीश बड़ाइक, सच्चिदानंद सिंह, सुधीर दुबे सहित कई वरिष्ठ सदस्य उपस्थित रहे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram