फॉण्ट कनवर्टर NEW

गुमला-डुमरी मार्ग पर बड़ा हादसा टला: एयरबैग ने बचाई जान

चैनपुर: गुमला से डुमरी जा रही एक कार आज चैनपुर अनुमंडल आवास परिसर के पास एक मोड़ पर अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे गड्ढे में जा गिरी और एक पेड़ से टकरा गई। यह घटना एक बड़े हादसे में तब्दील हो सकती थी, लेकिन गनीमत

अपनी भाषा में पढ़ें

चैनपुर: गुमला से डुमरी जा रही एक कार आज चैनपुर अनुमंडल आवास परिसर के पास एक मोड़ पर अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे गड्ढे में जा गिरी और एक पेड़ से टकरा गई। यह घटना एक बड़े हादसे में तब्दील हो सकती थी, लेकिन गनीमत रही कि कार के एयरबैग समय पर खुल गए, जिससे चालक और उनके साथी की जान बच गई। उन्हें इस दुर्घटना में मामूली चोटें आई हैं।मिली जानकारी के अनुसार, मोड़ पर कार को संभालना मुश्किल हो गया, जिसके कारण यह हादसा हुआ। टक्कर लगते ही एयरबैग खुल गए, जिसने यात्रियों को गंभीर चोटों से बचाया।घटना की सूचना मिलते ही चैनपुर थाना प्रभारी कुंदन चौधरी अपनी टीम के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने स्थानीय ग्रामीणों की मदद से क्षतिग्रस्त वाहन को गड्ढे से बाहर निकाला। पुलिस ने बताया कि इस मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram