फॉण्ट कनवर्टर NEW

Advertisement

Advertisement

MLC बनने के बाद पत्नी को मिठाई खिलाते दिखे मंत्री दीपक प्रकाश

बिहार सरकार के पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश को राज्यपाल कोटे से बिहार विधान परिषद (MLC) का सदस्य मनोनीत किया गया है।

अपनी भाषा में पढ़ें

Advertisement

Advertisement

Patna : बिहार सरकार के पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश को राज्यपाल कोटे से बिहार विधान परिषद (MLC) का सदस्य मनोनीत किया गया है। इसके साथ ही उनका मंत्री पद संवैधानिक रूप से सुरक्षित हो गया है।

एमएलसी बनने के बाद दीपक प्रकाश का अपनी पत्नी साक्षी मिश्रा कुशवाहा को मिठाई खिलाते हुए वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। दोनों इस मौके पर खुशी मनाते नजर आए।

दीपक प्रकाश को भाजपा नेता देवेश कुमार के इस्तीफे से खाली हुई विधान परिषद की सीट पर मनोनीत किया गया है।

साक्षी मिश्रा कुशवाहा उत्तर प्रदेश के सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी एस.एन. मिश्रा की बेटी हैं। वह सामाजिक कार्यों से जुड़ी हैं और सोशल मीडिया पर भी सक्रिय रहती हैं।

बता दें कि दीपक प्रकाश ने पहले मंत्री पद की शपथ ली थी, लेकिन वे विधानसभा या विधान परिषद के सदस्य नहीं थे। संविधान के अनुसार, मंत्री बनने के छह महीने के भीतर किसी सदन का सदस्य बनना जरूरी होता है। सदस्य नहीं बनने के कारण उनके मंत्री पद पर सवाल उठ रहे थे और मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच गया था।

अब विधान परिषद का सदस्य बनने के बाद उनका मंत्री पद सुरक्षित हो गया है।

read more : सरकारी स्कूल में स्मार्ट क्लास का सपना किया साकार, अब राष्ट्रीय सम्मान की दावेदार बनीं शिल्पा गुप्ता

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram